
व्यवसायी के मकान से 30 मिनट में 57 तोला सोना, 400 ग्राम चांदी चोरी
जोधपुर।
भगत की कोठी थानान्तर्गत सरस्वती नगर सेक्टर-ए में व्यवसायी के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने मात्र तीस मिनट में लाखों का सोना-चांदी व सवा लाख रुपए, 15 कीमती घडि़यां व डीवीआर चुरा लिया। मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर नजर आए हैं। जिनकी मदद से पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-ए निवासी व्यवसायी सिद्धार्थ भंसाली चार-पांच दिन पहले परिवार सहित पैतृक गांव रोहट गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। इस बीच, 22 मार्च को पड़ोसी ने मकान में चोरी की सूचना दी। वो तुरंत घर पहुंचे तो मुख्य गेट टूटा हुआ था। अंदर कमरों के साथ ही सभी अलमारी, वार्डरोब के ताले टूटे हुए थे। इनमें रखे 57 तोला सोने के दो मंगलसूत्र, तीन चेन, कानों की तीन जोड़ी, सोने की एक चेन व पेंडेंट, सोने की दो चुडि़यां, सोने की 9 अंगूठियां, सोने के दो कंगन, सोने के चुड़ी पाटला, एक ब्रेसलेट, 5 तोला सोने का केश, पटा व घड़ी व गले में पहनने का सोने का हार, चार सौ ग्राम चांदी के पायल, दुकान के कलेक्शन व अन्य मिलाकर सवा लाख रुपए, कीमती विदेशी घडि़यों सहित 15 घडि़यां और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर गायब थी।
घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर रात 1.27 बजे दो युवक मकान में घुसते नजर आए हैं। जो चोरी कर रात 1.57 बजे निकल गए थे। इस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
चोरी की एक अन्य वारदात मण्डोर थानान्तर्गत लालसागर में ब्रज बावड़ी के मकान में हुई। मकान मालिक नारायणसिंह गत 8 मार्च को परिवार सहित पैतृक गांव खुडियाला गए थे, जहां से 21 मार्च को लौटे तो गेस्ट रूम का ताला टूटा नजर आया। पत्नी अंदर गई और सामान चेक किया तो सोने की तीन जोड़ी लोंग, एक जोड़ी बाली, दो फीणी, 18 हजार रुपए व 21 तोला चांदी चुरा ली। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी के 16 व 17 मार्च की रात चोरी होने का पता लगा है।
Published on:
24 Mar 2023 12:42 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
