गजबः बस 3 महीने में करोड़ों रुपए का मालिक बन गया रेलवे, हुई छप्पर फाड़ कमाई, जानिए कैसे
जोधपुरPublished: Jul 25, 2023 12:44:32 pm
इस वर्ष की प्रथम तिमाही में जोधपुर मंडल को 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।
जोधपुर। ट्रेनों में सुगम व सुरक्षित सफर का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर रेल मण्डल में तीन माह में करीब 80 लाख यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे ने 172 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। जोधपुर मंडल ने वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही (अप्रेल से जून) में यात्रियों से 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। इसमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकटों की बिक्री से हुई आय शामिल है।