वहीं जोधपुर की बात करें तो दिनभर उमस भरी तपिश के बाद शाम को शहर में हल्की बारिश हुई, जिससे उमस का असर और अधिक बढ़ गया। देर शाम भयंकर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग पीसना पसीना होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, उडी़सा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना है। इससे मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा। मंगलवार से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य स्थिति में आने से बारिश की गतिविधियों में बढोतरी होगी। जोधपुर संभाग में भी हल्की से लेकर तेज बारिश होने की उम्मीद है। अगले दो दिन बरसाती मौसम रहेगा। सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.1 और अधिकतम 35.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 70 से 90 प्रतिशत नमी होने की वजह से दिनभर उमस भरा मौसम रहा हालांकि दोपहर में हवा चलने से उमस का असर कुछ कम हुआ, लेकिन अपराह्न चार बजे बाद शहर में हुई हल्की बारिश ने उमस बढ़ा दी। मंडोर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता कुछ अधिक थी। मामूली बरसात से उमस और अधिक व्याप्त हो गई।