6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बेहद खतरनाक होंगे 4 दिन, यहां होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में भारी, वहीं कुछ जिलों में अति बारिश (Monsoon Alert) की संभावना जताई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Jul 2023, 9:36 AM IST

new_alert_for_heavy_rain.jpg

जोधपुर। राजस्थान में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। देश के कई राज्यों में भी भारी बरसात का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने डुंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, बाड़मेर, पाली और चित्तौड़गढ़ में हल्की बारिश (Monsoon Alert) हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 4 दिनों के लिए बारिश का (IMD Heavy Rain Alert) बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में भारी, वहीं कुछ जिलों में अति बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy rain Warning: आज भी बेहाल करेंगे बादल, इन 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी जारी


4 दिनों का अलर्ट जारी

24 जुलाई - उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, डुंगरपुर, चित्तौडग़ढ़ और बांसवाड़ा में भारी बारिश (Monsoon Alert) हो सकती है।

25 जुलाई - बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और सिरोही भारी बारिश (Monsoon Alert) हो सकती है।

26 जुलाई - भरतपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, चूरू और नागौर में भारी और सीकर में अति भारी बारिश (Monsoon Alert) की चेतावनी।

27 जुलाई - अलवर, भरतपुर, करौली, चूरू और नागौर में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में चला रहे हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी तो हो जाएं सावधान, वरना लगेगा बड़ा झटका, जानिए कैसे

वहीं कोटा व उदयपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में शनिवार देर रात व रविवार को बरसात हुई। हाड़ौती व एमपी में अच्छी बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने से हाड़ौती की नदियां उफान पर हैं। कोटा के खातौली व बारां जिले से गुजर रही पार्वती नदी उफान पर है। खातौली में पार्वती पुल पर आधा फीट पानी आने के बाद राजस्थान व एमपी के बीच संपर्क कट गया। स्टेट हाईवे 70 कोटा-श्योपुर-ग्वालियर मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं घग्घर नदी का एक बंधा भी टूट गया। उदयपुर, माउंट आबू, राजसमंद, बांसवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, डूंगरपुर, जयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, फतेहपुर और करौली सहित कई अन्य जिलों में अच्छी बरसात हुई।