जोधपुर। राजस्थान में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़, करौली, धौलपुर और जोधपुर में बारिश (IMD Heavy rain Warning) हो सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में भारी बारिश (IMD Heavy rain Warning) की चेतावनी जारी की है।