6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: विकराल रूप लेने जा रहा है मानूसन, भारी से बहुत भारी बारिश करेगी बेहाल, बड़ा अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर में भारी बरसात (Heavy Rain Alert) का यलो अलर्ट भी दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 22 Jul 2023, 11:49 AM IST

weather_alert_today.jpg

जोधपुर। दिनभर की तेज उमस के बाद आखिरकार शुक्रवार रात को जोधपुर शहर सहित क्षेत्र में मेघ बरस (Heavy Rain Alert) पड़े। बादलों की गर्जना, बिजली की चकाचौंध के साथ कभी तेज तो कभी मध्यम गति से पानी बरसा। तेज बारिश से सड़कें नदियां बन गई। कई जगह दो से तीन फीट तक पानी बहने लगा। डिवाइडर पानी में डूब गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश (Heavy Rain Alert) का मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: तूफानी बारिश ने शहर को किया बेहाल, 3 फीट तक भरा पानी, मौसम विभाग की एक और चेतावनी जारी

वहीं प्रदेश के मानसून में उलटफेर का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल बरसे तो कुछ हिस्सा सूखा रहा। भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, डबोक, बाड़मेर, माउंट आबू, चूरू, श्रीगंगानगर और जालोर में बरसात हुई, लेकिन अन्य जिलों में बरसात नहीं होने से फिर गर्मी और उमस की स्थिति देखने को मिली। प्रदेश के 20 जिलों का दिन का पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर का 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 5 जिलों में भारी तो 3 जिलों में अति बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के तीन जिलों में भारी से अति भारी बरसात (Heavy Rain Alert) हो सकती है। विभाग ने उदयपुर, सिरोही और राजसमंद में अति भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर में भारी बरसात (Heavy Rain Alert) का यलो अलर्ट भी दिया गया है। भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन के साथ बरसात की संभावना है। इन जिलों में बरसात का दौर रविवार को भी जारी रहेगा।