2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम्स में महिला नर्सिंग ऑफिसर के खाते से 99 हजार निकाले

एम्स में महिला नर्सिंग ऑफिसर के खाते से 99 हजार निकाले  

less than 1 minute read
Google source verification
एम्स में महिला नर्सिंग ऑफिसर के खाते से 99 हजार निकाले

एम्स में महिला नर्सिंग ऑफिसर के खाते से 99 हजार निकाले

जोधपुर.

क्रेडिट कार्ड वैरिफिकेशन का झांसा देकर शातिर ठग ने एम्स में महिला नर्सिंग ऑफिसर के बैंक खाते से तीन किस्तों में 99 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता लगने पर पीडि़ता ने कुड़ी भगतासनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार मूलत: उदयपुर हाल न्यू हाईकोर्ट के पास आशापूर्णा वैली निवासी निरमा पत्नी राजेन्द्रसिंह चौहान एम्स में नर्सिंग ऑफिसर है। गत दिनों अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और क्रेडिट कार्ड एक्टिव के संबंध में वैरिफिकेशन कराने के लिए बात की, लेकिन महिला नर्सिंग ऑफिसर ने मना कर दिया। फिर 12 मार्च को ठग ने महिला को दुबारा कॉल किया। उसकी बातों में आकर महिला ने उसे जानकारी दे दी। ठग ने फोन काटने से मना किया था। इस दौरान ठग ने तीन बार में महिला के खाते से 99970 रुपए निकाल लिए। मोबाइल में संदेश आने पर महिला को ठगी का पता लगा। उन्होंने बैंक में फोन कर अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। फिर उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराया और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग