जोधपुर

एक चंद्रयान बनाओ…सोनिया-राहुल को चांद पर छोड़ दो : सरमा

रामदेवरा से शुरू हुई भाजपा की संभागीय परिवर्तन संकल्प यात्रा गांधी मैदान में जनसभा के साथ संपन्न

2 min read
Sep 22, 2023

जोधपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस की नीति-रीति पर प्रहार करते हुए कहा कि एक चंद्रयान बनाओ और उस पर सोनिया गांधी-राहुल गांधी को बैठाकर चांद पर छोड़ आओ। इसके बाद सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वे गुरुवार रात गांधी मैदान में भाजपा की रामदेवरा से शुरू हुई संभागीय परिवर्तन यात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कन्हैयालाल का सिर काटने की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती दी कि ऐसा यदि असम में हो जाता तो पांच मिनट बाद ही हिसाब बराबर कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि गहलोत कह रहे हैं कि प्रदेश में हिंदुत्व नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं चलेगा? कौन रोकेगा।

दिसंबर में समान नागरिक संहिता
असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि अब तो असम का मुसलमान भी कहने लगा है कि चार शादियां उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग बढ़ी है। हम असम में दिसंबर में समान नागरिक संहिता का कानून बनाने जा रहे हैं। इसके बाद कोई भी एक से ज्यादा शादी नहीं कर पाएगा।

राजस्थान में अराजकता
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजस्थान में ऐसा लगता है कि सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। अराजकता की स्थिति है। उन्होंने कहा कि जो राजस्थान भाजपा को लोकसभा की सभी 25 सीटों पर जिता सकता है, वह विधानसभा की सभी 200 सीटों पर कमल क्यों नहीं खिला सकता है।

गहलोत पर बरसे शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह रहे हैं कि हमारा जिताया मंत्री नाकारा और निकम्मा है। उन्होंने जनता से पूछा कि मुझे आपने जिताया या गहलोत साहब ने। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की नाकारा और निकम्मी सरकार की विदाई का समय आ गया है।

मौर्य बीच में ही चले गए
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के बाद पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। उसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बोलने आए, तब तक मौर्य रवाना हो गए। मोबाइल पर व्यस्त मंच पर केशव प्रसाद मौर्य भाषण दे रहे थे, तब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वासुदेव देवनानी सहित मंचासीन कई प्रमुख नेता अपने मोबाइल पर व्यस्त दिखे।


जनसभा में किसको कितना समय
गजेंद्र सिंह शेखावत : 10 मिनट
केशव प्रसाद मौर्य : 12 मिनट
ज्योति मिर्धा : 05 मिनट
हिमंता बिस्वा सरमा : 23


भाषण में मुद्दे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, हिंदुत्व और भाजपा का सुशासन।
- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत की आलोचना...बाबर-औरंगजेब से तुलना।

Published on:
22 Sept 2023 09:56 am
Also Read
View All

अगली खबर