हाल ही लूणी नदी पर शुरु हुआ रपट निर्माण का कार्य भी रासायनिक पानी के दुष्प्रभाव से रूक गया है। रपट निर्माण के लिए खोदी गई नींव रासायनिक पानी से भर गई है, जिससे कार्य को रोकना पड़ा है। किसानों ने बताया कि जब नेहरड़ा बांध में पाली की फैक्ट्रियों का दूषित पानी ज्यादा आता है, तब उस पानी को छोड़ दिया जाता है।