
प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ यादव ने बताया सडक़ के गड्ढों से बढ़ रही स्पाइन संबंधी समस्याएं
जोधपुर. जबलपुर मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी हैड डॉ. वाइआर यादव ने डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व एम्स जोधपुर की साझा मेजबानी में आयोजित न्यूरो साइंसेज ऐंडोस्पाइन सीएमइ व कार्यशाला में हिस्सा लिया। डॉ. यादव ने कहा कि पहले लोग स्पाइन की प्रॉब्लम से डरते थे कि ऑपरेशन के बाद लकवा हो जाएगा। सर्जरी हो गई तो चलने-फिरने लायक नहीं रहेंगे, लेकिन ये बातें अब सब भ्रांतियां हो गई है। सीटी स्कैन, एमआरआई से पूरी बीमारी डाइग्नोसिस हो रही है।
ऑपरेशन के दौरान लाइट सीधे मरीज की बढ़ी हुई हड्डी या उलझी हुई नस पर पड़ रही है। स्पाइन की समस्या सडक़ों पर होने वाले गड्ढों से हो रही है। इसके अलावा ज्यादा वजन उठाना भी नुकसानदायक है। हालांकि किशोरों को इसकी ज्यादा समस्या नहीं होती है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के कौंसिल हॉल में शाम को कार्यक्रम का उद़्घाटन हुआ। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शरद थानवी ने आगंतुकों का स्वागत किया।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के पूर्व प्राचार्य व नियंत्रक न्यूरो सर्जन डॉ. एसआर धारकर मुख्य अतिथि, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के न्यूरो सर्जरी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वीडी सिन्हा और मिलट्री हॉस्पिटल जोधपुर कमान्डेन्ट ब्रिगेडियर डॉ. धर्मेश विशिष्ठ अतिथि थे। उद़्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एसएस राठौड़ ने की। एम्स से डॉ. दीपक झा, एसएन मेडिकल कॉलेज से न्यूरो सर्जन डॉ. शैलेष थानवी, डॉ. सुनील गर्ग, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जयराम रावतानी सहित कई डॉक्टर्स मौजूद थे।
Updated on:
21 Dec 2019 04:01 pm
Published on:
21 Dec 2019 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
