4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जस्टिस मगराज कल्ला की याद में जोधपुर में ऑल इंडिया मुशायरा 22 को

जोधपुर. जिंदगी भर लोगों को इन्साफ दिलाने और शहर आने वाले हर शाइर का स्वागत करने वाले एक साहित्य अनुरागी राजस्थान उच्च न्यायालय ( Rajasthan High Court ) के पूर्व कार्यवाहक न्यायाधीश जस्टिस मगराज कल्ला ( Justice Magraj kalla ) को शहर एक अनूठे अंदाज में याद करेगा। राजस्थान उर्दू अकादमी ( Rajasthan urdu academy ) और बज्मे उर्दू ( Bazme urdu ) की साझा मेजबानी में उनकी याद में 22 अगस्त को शाम 6.30 बजे महिला पीजी कॉलेज सभागार में ऑल इंडिया मुशायरा ( Mushayra ) आयोजित किया जाएगा।        

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Aug 20, 2019

In memory of Justice Magaraj Kalla All India Mushaira on 22 in Jodhpur

In memory of Justice Magaraj Kalla All India Mushaira on 22 in Jodhpur

जोधपुर. जिंदगी भर लोगों को इन्साफ दिलाने और शहर आने वाले हर शाइर का स्वागत करने वाले एक साहित्य अनुरागी राजस्थान उच्च न्यायालय ( Rajasthan High Court ) के पूर्व कार्यवाहक न्यायाधीश जस्टिस मगराज कल्ला ( Justice Magraj kalla ) को शहर एक अनूठे अंदाज में याद करेगा। राजस्थान उर्दू अकादमी ( Rajasthan urdu academy ) और बज्मे उर्दू ( Bazme urdu ) की साझा मेजबानी में उनकी याद में 22 अगस्त को शाम 6.30 बजे महिला पीजी कॉलेज सभागार में ऑल इंडिया मुशायरा ( Mushayra ) का आयोजन होगा।

अकादमी सचिव मोअज्जम अली और बज्मे-उर्दू के सचिव डॉ. निसार राही ने बताया कि अक्षय ऊर्जा व जल संसाधन मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ( Dr. B D kalla ) उद्घाटन करेंगे। राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एन.एन. माथुर मुख्य अतिथि होंगे और प्रसिद्ध शाइर व आलोचक शीन काफ निजाम ( Sheen Kaaf Nizam ) अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि मुशायरा में शाइर डॉ नुसरत मेहदी-भोपाल, मदन मोहन दानिश-ग्वालियर, मलिकजादा जावेद-नोएडा दिल्ली, अज्म शाकरी-एटा, सालम सलीम-दिल्ली, मलका नसीम व आदिल रजा मंसूरी-जयपुर, जाकिर अदीब-बीकानेर और स्थानीय शाइर शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि जस्टिस कल्ला जहां भी रहे, उन्होंने अच्छे मुशायरों का आयोजन किया, जिसे लोग आज भी याद करते हैं।