5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

शिक्षा के दंगल में बेटियों का पंच, 145 में से 96 गोल्ड मेडल छात्राओं को

jodhpur news jnvu news जेएनवीयू का 16वा दीक्षांत समारोह- राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी पढऩे की सीख, ताकि छात्राओं से पीछे नहीं रहे

Google source verification

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह सोमवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने 145 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए। इनमें से से 96 गोल्ड मेडल छात्राओं के खाते में गए।
मंच से राज्यपाल मिश्र और मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने छात्रों को चेताते हुए कहा कि वे पढ़ाई पर ध्यान लगाना शुरू कर दें ताकि भविष्य में छात्राओं से पीछे नहीं रहना पड़े। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि वे अपेक्षा करते हैं कि छात्राएं भविष्य में भी हर क्षेत्र में भी इसी तरह हर क्षेत्र में मेहनत करती रहेंगी। उन्होंने विवि के कुलपति का पद शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ मूल्यांकन में भी चरित्र निर्माण के अंक जोड़े जाने चाहिए। इससे पहले कुलपति डॉ. बीआर चौधरी ने प्रतिवेदन पढ़ा। रजिस्ट्रार अयूब खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दीक्षांत समारोह में एक लाख से अधिक डिग्रियां अनुमोदित की गई। इसमें 34664 स्नातक छात्र, 39295 स्नातक छात्राएं, 17034 स्नातकोत्तर छात्र, 12938 स्नातकोत्तर छात्राएं और 310 पीएचडी डिग्रियां थी।

प्रस्तावना और 11 मूल कर्तव्यों की दिलाई शपथ

राज्यपाल ने समारोह में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढकऱ सुनाई और 11 मूल कर्तव्य भी पढ़े। इनकी वहां उपस्थित लोगों ने हाथ खड़े कर शपथ ली। कुछ लोगों ने बोलते समय गलती होने पर राज्यपाल ने उसमें सुधार भी किया।

स्ह्लशह्म्4 ष्टशस्रद्ग : ष्ट-36-छ्वष्ठ0021-984126

मेट्रो के लिए/फोटो…शिक्षा के दंगल में बेटियों का पंच, 145 में से 96 गोल्ड मेडल छात्राओं को

जेएनवीयू का 16वा दीक्षांत समारोह

– राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी पढऩे की सीख, ताकि छात्राओं से पीछे नहीं रहे

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह सोमवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने 145 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए। इनमें से से 96 गोल्ड मेडल छात्राओं के खाते में गए।
मंच से राज्यपाल मिश्र और मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने छात्रों को चेताते हुए कहा कि वे पढ़ाई पर ध्यान लगाना शुरू कर दें ताकि भविष्य में छात्राओं से पीछे नहीं रहना पड़े। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि वे अपेक्षा करते हैं कि छात्राएं भविष्य में भी हर क्षेत्र में भी इसी तरह हर क्षेत्र में मेहनत करती रहेंगी। उन्होंने विवि के कुलपति का पद शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ मूल्यांकन में भी चरित्र निर्माण के अंक जोड़े जाने चाहिए। इससे पहले कुलपति डॉ. बीआर चौधरी ने प्रतिवेदन पढ़ा। रजिस्ट्रार अयूब खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दीक्षांत समारोह में एक लाख से अधिक डिग्रियां अनुमोदित की गई। इसमें 34664 स्नातक छात्र, 39295 स्नातक छात्राएं, 17034 स्नातकोत्तर छात्र, 12938 स्नातकोत्तर छात्राएं और 310 पीएचडी डिग्रियां थी।

प्रस्तावना और 11 मूल कर्तव्यों की दिलाई शपथ

राज्यपाल ने समारोह में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढकऱ सुनाई और 11 मूल कर्तव्य भी पढ़े। इनकी वहां उपस्थित लोगों ने हाथ खड़े कर शपथ ली। कुछ लोगों ने बोलते समय गलती होने पर राज्यपाल ने उसमें सुधार भी किया।
स्ह्लशह्म्4 ष्टशस्रद्ग : ष्ट-36-छ्वष्ठ0021-984131

इनको मिला गोल्ड मेडल
1 इंजीनियरिंग संकाय– कनिका सोनी, अंजलि सुथार, कृति मंत्री, आनंद कुमार सिंह, प्रकाश, हिमांशु गुप्ता, अभिनव पांडे, अंजली रॉय, कोमल गुप्ता, पूर्वा सेन, हर्षिता बत्रा, हितेश होतचंदानी, प्रियंका टाक, मेघना द्विवेदी, वैभव वैष्णव, यज्ञ शर्मा, दिव्यांशु नगर, विनोद बरोदिया, रोनक लदर, वैभव सिंघल, प्रणव सोलंकी, रोहित ग़दर, हीरक गर्ग, ख्याति जैन, सुलेखा माहेश्वरी, तनीषा शर्मा, विक्रांता अरोड़ा, विनीता लाहोटी, दक्ष जैन, एण्डलिब शेख, शिप्रा चौहान।

………..
2 कला संकाय- अनीता सीरवी, श्रेणी डेन, मोहित सिंह राठौर, अंजली गौड, किरण पटेल, पूजा राजपुरोहित, अमीर हुसैन, ममता राजपुरोहित, ईशु सक्सेना, ओम कुमारी, मुकेश कुमार, प्रतिभा सिंह चौहान, मनीषा शर्मा, भरत कुमार, हनुमंत सिंह, अनुश्रुति दुबे, नवनीत रत्नु, अनीता चारण, अमित मोहन माथुर, यशस्विनी राठौड़, सुमन कंवर, गोरी वांगानी, आरुषि माथुर, जया बरुआ, मनीषा प्रजापत, रेवंत सिंह, प्रतिभा सिंह उदावत, मंडल खान, राज सिंह चारण, शालिनी, अंजू लता गहलोत, वृंदा ओझा, शालिनी कुमारी, अनीता, दीक्षा त्रिपाठी, शोभा सुथार, अरुणा चौहान, आरती, अमृत दास, किरण जोशी, यामिनी कल्ला, अजीता शर्मा, फिरदौस बानो, दिविस्था राठौड़, तुलसी मीणा, मिल्किस सैयद, हेमलता बिश्नोई, अनिता चौधरी, आकांक्षा गहलोत, संतोष प्रजापत, संगलीन, अंजू चौधरी, दीपिका पारीक और गरिमा भाटिया।

………….

3 वाणिज्य व प्रबंध संकाय– मुदित भट्टर, हर्षिता भंडारी, ख्याति शर्मा, हर्षा वनीदानी, कविता व्यास, दिव्या व्यास, शिल्पी श्रीमाली, रमन त्रिवेदी, क्षितिज महर्षि, पूजा राजपुरोहित, डिट्रेलिया बोराणा, अंकिता सोलंकी, अंकिता राजपुरोहित जय तातेड निशांत गांधी रुचिका मालू निधि पिंचा शिवानी राठौड़, अदिति भाटी, गुरमीत सिंह, जूही जोशी, प्रिया भारती, शुभम जैन, कल्पना चौधरी।
4 विधि संकाय– अदिति गर्ग, निकिता सिंह, चित्रांगदा, अंजलि एसबी सोनी, जयपाल, राजेश भाटी, हिना चौहान, विवेकानंद।

5 विज्ञान संकाय– राहुल सोनी, दिव्या बांठिया, मेघा चारण, महिमा, हर्षित माथुर, हर्षिता भार्गव, रामअवतार, रिजवाना सिंधी, पारखी सिंह, नेहा शर्मा, लता कुमारी, सुमन मालवीय, अविनाश मालवीय, पटेल निराली बेन, माधवी चारण, तृप्ति पटेल, कोमल सैलानी, रश्मि शर्मा, पल्लवी व्यास, वर्षा विश्नोई, रुचि शर्मा, आयुषी, इंदुकर, सुरभि रामावत, आयुषी बैसवार, लवीना गौड़, अंकिता कुमारी जैन, हेमलता अरोड़ा चेनाराम।