scriptजोधपुर की सरकार का परसों पूरा होने वाला है कार्यकाल, ना किया कोई नवाचार, ना ही ला पाए पारदर्शिता | jodhpur nagar nigam board will complete its term | Patrika News
जोधपुर

जोधपुर की सरकार का परसों पूरा होने वाला है कार्यकाल, ना किया कोई नवाचार, ना ही ला पाए पारदर्शिता

मीठे-कड़वे अनुभव के साथ वर्तमान नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो जाएगा। अपने काम सभी गिनाते हैं, वर्तमान बोर्ड भी कुछ नवाचार गिना सकता है, लेकिन ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं जिस पर नाज किया जा सके।

जोधपुरNov 22, 2019 / 12:41 pm

Harshwardhan bhati

jodhpur nagar nigam board will complete its term

जोधपुर की सरकार का परसों पूरा होने वाला है कार्यकाल, ना किया कोई नवाचार, ना ही ला पाए पारदर्शिता

अविनाश केवलिया/जोधपुर. मीठे-कड़वे अनुभव के साथ वर्तमान नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो जाएगा। अपने काम सभी गिनाते हैं, वर्तमान बोर्ड भी कुछ नवाचार गिना सकता है, लेकिन ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं जिस पर नाज किया जा सके। अगले कुछ माह तक जोधपुर को निर्वाचित शहरी सरकार नहीं मिलेगी। ऐसे में कमान प्रशासक के हाथ में जा सकती है। आने वाले दिनों में शहर दो भागों में बंटा होगा। जोधपुर के अंतिम संयुक्त नगर निगम बोर्ड के काम काज, खासियत और कमियों पर विशेष रिपोट…
किसी भी बोर्ड के कामकाज का आकलन कई बिन्दुओं से किया जा सकता है। राजस्व वसूली बोर्ड को मजबूती देने के लिए। सफल प्रशासन निर्बाध शहर संचालन के लिए और विकास, जिसके आधार पर सालों तक शहर याद करता है। 15 साल कांग्रेस का बोर्ड रहने के बाद 2014 में भाजपा बोर्ड बना। बदलाव होने के कारण कई उम्मीदें थी। लेकिन यह बोर्ड इस पर शत-प्रतिशत खरा नहीं उतरा। एकमात्र अच्छी बात जिसे बोर्ड गिनाना चाहेगा वह है ‘विवाद रहित’ शासन। लेकिन शहर को कोई बड़ी सौगात नहीं दे पाना भी शायद सालता रहेगा।
(कृपया आगे पढ़ें)

Home / Jodhpur / जोधपुर की सरकार का परसों पूरा होने वाला है कार्यकाल, ना किया कोई नवाचार, ना ही ला पाए पारदर्शिता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो