ये एक तरह से नासा के सेंसर की प्री लॉचिंग है जो जोधपुर शहर का अध्ययन करेगा। इसमें अपने निर्धारित उद्देश्यों पर खरा उतरने के बाद इसे विस्तृत अध्ययन के लिए अंतरिक्ष में भेज दिया जाएगा। ये सेंसर शहर में आवासीय क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, आबाद सरकारी आवासीय कॉलोनी, स्लम क्षेत्र, परकोटा क्षेत्रमें बने पुराने मकानों की रुफ टॉप (छत) की सैटेलाइट इमेजेज कैप्चर कर वहां सीमेंटेड, आयरन सीट, आयरन शैडोज जैसी निर्माण सामग्री का पता लगाएगा। उसके बाद मिले परिणामों के आधार इसकी व्यापक स्तर पर प्लानिंग की जा सकेगी।