4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूछताछ नोट में लॉरेंस ने हत्याकाण्ड में शामिल होना कबूला

- रंगदारी के लिए मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या प्रकरण - बारह दिन रिमाण्ड के बाद बगैर कोई बरामदगी पंजाब का गैंगस्टर जेल में

2 min read
Google source verification

जोधपुर . रंगदारी के लिए सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता माना जाने वाले पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। बारह दिन तक पूछताछ के दौरान आरोपी लॉरेंस हत्याकाण्ड में कोई भूमिका होने से इनकार करता रहा, लेकिन पुलिस के पूछताछ नोट में उसने आरोप स्वीकार किए।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को गत चार जनवरी को पंजाब की फरीदकोट जेल से गिरफ्तार करके लाया गया था। पांच जनवरी को उसे कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर भेजने के निर्देश दिए थे। दो बार उसकी रिमाण्ड अवधि बढ़ाई गई। यह अवधि समाप्त होने पर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार दोपहर चौथी मर्तबा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के निर्देश दिए गए। बारह दिन तक रिमाण्ड के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने उससे पूछताछ की।

उसने हत्याकाण्ड का ठिकरा अपने गुर्गे हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट के सिर फोड़ा। मोबाइल व्यवसायी वासुदेव इसरानी की हत्या के लिए उसने हरेन्द्र को निर्देश देने के साथ ही हथियार भी मुहैया करवाए थे। हरेन्द्र के मोबाइल की वॉइस रिकॉर्डिंग और पुलिस जांच से यह स्पष्ट भी हो चुका है कि लॉरेंस के इशारे पर ही हरेन्द्र ने यह हत्या करवाई थी। इसके बावजूद लॉरेंस गिरफ्तारी के बाद से खुद की भूमिका से इनकार करता रहा। हालांकि पूछताछ नोट पर उसने हस्ताक्षर कर हत्याकाण्ड में शामिल होना कबूल किया।

रिमाण्ड के दौरान पुलिस उससे मोबाइल बरामद करना चाहती थी, लेकिन उससे मोबाइल बरामद नहीं हो पाया। अब तक १८ आरोपी गिरफ्तार प्रकरण में अब तक हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट व गोली चलाने के आरोपी भोमाराम विश्नोई के साथ ही अ_ारह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें से सत्रह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश हो चुका है। जबकि लॉरेंस को गत दिनों जेल से पकड़ा गया था।