4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर के इस स्टेडियम में जिंदगियों से खेलती है मौत, शाम को सजती हैं महफिलें

जोधपुर के इस स्टेडियम में जिंदगियों से खेलती है मौत, शाम को सजती हैं महफिलें

2 min read
Google source verification
sports facilities in jodhpur

जोधपुर. खेलों को बढ़ावा देने के लिए मंडोर के नयापुरा क्षेत्र में जेडीए की ओर से नौ साल पहले निर्मित अमृतलाल गहलोत स्टेडियम जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते दुर्दशा का शिकार हो चुका है।

sports facilities in jodhpur

स्टेडियम में विद्युत आपूर्ति की लाइनों के तार खुले पड़े होने से यहां पर कभी भी मौत का खेल होने की आशंका बनी हुई है। जेडीए ने ८ नवम्बर २००८ को क्षेत्रवासियों में खेल को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से चैनपुरा स्कूल की जमीन पर अमृतलाल गहलोत स्डेडियम का निर्माण कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी थी।

sports facilities in jodhpur

यहां इनडोर गेम के अलावा आउटडोर गेम बास्केट बॉल और टेनिस कोट बनाए गए। बीच में लोगों के घूमने फिरने के लिए लॉन बनाया गया। मगर स्टेडियम को खेल अकादमी ने अब तक अपने अधीन नहीं लिया हैं।

sports facilities in jodhpur

शिक्षा विभाग के अधीन स्टेडियम परिसर में संचालित स्कूल के प्राचार्य क्षेत्रवासियों की मदद से स्टेडियम की देखरेख कर रहे है। स्टेडियम में स्थाई चौकीदार नहीं होने से कई बार रात में शराबियों की महफिल भी जमती है। यह है हालत पत्रिका की टीम जब यहां पहुंची, तो चारों तरफ गंदगी थी।

sports facilities in jodhpur

यहां लगी अधिकतर लाइटें खराब पड़ी थीं, कुछ पोल तो गायब थे और कुछ की लाइटें गायब थीं। सभी पोल के तार खुले पड़े थे। स्टेडियम परिसर में बने ट्यूबवैल का कनेक्शन भी पास लगे पोल से लिया हुआ है। पानी के पाइप भी जगह-जगह से टूटे हुए हैं।

sports facilities in jodhpur

इससे यहां पर खेलने वाले खिलाडिय़ों व यहां घूमने आने वाले वृद्धजन करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। हाल ही में बारिश के दौरान हुए शॉर्टसर्किट से आग भी लग गई थी। इनडोर स्टेडियम की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। क्षेत्रवासियों का कहना है स्टेडियम में चौकीदार तैनात नहीं होने से रात के समय नशेडि़यों का जमावड़ा लग जाता है।