6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवस्थान प्रबंधित ठाकुरजी के मंदिरों में नहीं होंगे श्रावण झूला उत्सव

  कोविड गाइड लाइन के कारण जन उत्सव पर प्रतिबंध होने से सरकार से भी कोई विशेष बजट नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
देवस्थान प्रबंधित ठाकुरजी के मंदिरों में नहीं होंगे श्रावण झूला उत्सव

देवस्थान प्रबंधित ठाकुरजी के मंदिरों में नहीं होंगे श्रावण झूला उत्सव

जोधपुर. श्रावण मास में हरी लता पताओं के बीच ठाकुरजी की मनोरम झांकियां इस बार भक्तों को देवस्थान प्रबंधित मंदिरों में नजर नहीं आएगी। कोविड गाइडलाइन के कारण जन उत्सव पर प्रतिबंध होने और सरकार से श्रावण उत्सव के लिए कोई विशेष बजट जारी नहीं होने के कारण ठाकुरजी हिंडोला उत्सव भी नहीं हो सकेंगे। ठाकुरजी के मंदिरों के कपाट दर्शनार्थियों के लिए रात्रि 8 बजे ही बंद करने और मंदिरों में भीड़भाड़ नहीं करने के आदेश के चलते ठाकुरजी की शयन आरती भी श्रावण मास में शाम 7.30 बजे कर दी गई है। देवस्थान विभाग के अधीन आत्मनिर्भर व आत्मप्रत्यक्ष प्रभार के मंदिरों में कोविड गाइडलाइन के चलते श्रावण उत्सव के अलावा जन्माष्टमी को झूला उत्सव के रंग भी इस बार फीके रहेंगे।

पुजारी स्तर पर ही होंगे उत्सव
राज्य सरकार की गाइडलाइन के कारण देवस्थान प्रबंधित ठाकुर जी के मंदिरों में उत्सव नहीं मनाए जा रहे है। श्रावण मास के उत्सव पुजारी स्तर पर होंगे। इसके लिए राज्य सरकार से कोई विशेष बजट जारी नहीं किया गया है।

-जतिन गांधी, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर संभाग