वीडियो : अरविंद राजपुरोहित/एसके मुन्ना/जोधपुर. नेत्रहीन विकास संस्थान की ओर से मंगलवार सुबह गौशाला मैदान में राज्य स्तरीय विशिष्ट योग्यजन खेलकूद व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास व शहर विधायक मनीषा पंवार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इसकी शुरुआत अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। वहीं नेत्रहीन विद्यार्थियों ने बैंड वादन कर अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया। संस्थान अध्यक्ष सुशीला बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता 5 से 7 फ रवरी तक होगी। समापन समारोह 7 फ रवरी को खेल मंत्री अशोक चंादणा, विधायक महेन्द्र विश्नोई, सामाजिक, न्याय व अधिकारिता विभाग के निदेशक विरेन्द्र सिंह बंाकावत के आतिथ्य में होगा।