जोधपुर

शव का वीडियो बनाने से टोका, महिला एसआइ से मारपीट

- आरोपी का पीछा कर रही महिला एसआइ को दो महिलाओं ने रोका व मारपीट की, वर्दी फाड़ने का प्रयास

less than 1 minute read
Feb 23, 2023
शव का वीडियो बनाने से टोका, महिला एसआइ से मारपीट

जोधपुर।
पाल पशु मेला मैदान रोड 9Pal Pashu mela ground road)पर झाडि़यों में एक युवक का शव (Labour's body found in Jodhpur) मिलने के दौरान वीडियो बनाने से टोकने पर एक युवक बोरानाडा थाना पुलिस से उलझ गया और पुलिस जीप रोककर लातें मारीं। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो दो महिलाओं ने महिला उप निरीक्षक को पकड़ लिया व मारपीट कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की। (Police stopped to make video, a man beaten to lady Sub inspector in Jodhpur)
पुलिस के अनुसार झाडि़यों में बुधवार रात एक युवक का शव मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान महेंद्र जाट वहां आया और शव का वीडियो बनाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे टोका और डांट-डपट कर वहां से भगा दिया। इस पर युवक ने पुलिस के खिलाफ मोबाइल क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।
शिनाख्त के बाद निजी वाहन से शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के लिए भेजा। पुलिस भी उस वाहन के पीछे-पीछे रवाना हुई। कुछ दूरी पर महेन्द्र ने पुलिस जीप रुकवा ली और जीप पर लातें मारने लगा। प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनीता नीचे उतरी और उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह एक मकान में घुस गया। पुलिस वहां पहुंची तो तुलसी व एक अन्य महिला ने एसआइ सुनीता को पकड़ लिया। उसके साथ थापा-मुक्की की और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। जिसके चलते एक युवक भी वहां आ गया और पुलिस से मारपीट की। आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया। एसआइ सुनीता की ओर से महेन्द्र जाट, तुलसी व एक अन्य महिला के खिलाफ के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया है।

Published on:
23 Feb 2023 11:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर