
डीसीपी गौरव यादव व निरीक्षक अमित सिहाग को केन्द्रीय गृहमंत्री पदक
जोधपुर।
हत्या के मामलों में उत्कृष्ठ अनुसंधान करने पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आइपीएस अधिकारी व पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव (Gaurav Yadav) और पुलिस निरीक्षक अमित सिंह सिहाग (Amit Sihag) को केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। राजस्थान पुलिस के कुल नौ पुलिस अधिकारी व जवानों को यह पदक दिया जाएगा। देशभर के विभिन्न राज्य पुलिस व केंद्रीय अनुसंधान संगठनों के 140 अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा।
भाई बहन की हत्या कर हादसे का रूप देने का खुलासा
डीसीपी गौरव यादव
गत वर्ष जुलाई में लूनी में सर गांव रोड पर कार से कुचलकर भाई व बहन की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया था। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या की पुष्टि हुई। मृतक युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पूरी जांच डीसीपी गौरव यादव की मॉनिटरिंग में हुई थी। उत्कृष्ठ जांच के चलते उन्हें केन्द्रीय गृहमंत्री पदक देने की घोषणा की गई। यह पदक उत्कृष्ठ अनुसंधान व पेशेवर तरीके से बहुआयामी अनुसंधानिक सफलताओं के लिए दिया जाता है । राज्यों से प्राप्त प्रस्ताव पर केंद्र की ओर से दो स्तर पर उच्च समीक्षा व विश्लेषण के बाद यह चयन किया गया है।
-----------------------------------------
ब्लाइण्ड मर्डर का 5 माह बाद खुलासा
निरीक्षक अमित सिहाग
7 मार्च 2021 को विवेक विहार सेक्टर-डी की सीवरेज लाइन में परसाराम बोहरा का अर्द्ध जला शव मिला था। शव का सिर्फ पांव ही बचा था। डीएनए से शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। कुड़ी भगतासनी के तत्कालीन थानाधिकारी अमित सिहाग ने 5 माह बाद हत्या का खुलासा कर अनिल प्रजापत को गिरफ्तार किया गया था। कार की चाबी खोने पर मृतक ने चोरी का आरोप लगाया तो आरोपी ने हत्या कर शव सीवरेज लाइन में डाल दिया था और आग लगा दी थी। इससे पहले अमित सिहाग को पुलिस पदक और गृहमंत्री का उत्कृष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
Published on:
12 Aug 2023 08:57 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
