Online Marriage With Pakistani Girl : राजस्थान में आए दिन कोई न कोई शादी हर समय चर्चा का कारण बन जाती है। फिर चाहे इस प्रदेश में भरा जाने वाला मायरा हो या फिर शादी का भारी भरकम आकार।
Online Marriage With Pakistani Girl : राजस्थान में आए दिन कोई न कोई शादी हर समय चर्चा का कारण बन जाती है। फिर चाहे इस प्रदेश में भरा जाने वाला मायरा हो या फिर शादी का भारी भरकम आकार। इन सबके बीच एक शादी ऐसी भी अब चर्चा में है जो दो दुश्मन देशों के बीच हुई और जब ट्रेन से वीजा न मिला तो वीडियो कांफ्रेंस से कराई गई। जी,हां हम बात कर रहे हैं बाघा बार्डर से होते हुए अपने ससुराल जोधपुर आ पहुंची पाकिस्तानी दुल्हन उरुज फातिमा की।
फातिमा की शादी जोधपुर शहर के मुजम्मिल खान के साथ के साथ दो जनवरी 2023 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कराई गई थी। अब पांच महीने बाद वह अपने शौहर के पास जोधपुर पहुंची हैं। उनके ससुराल में इस समय जबरदस्त खुशी का माहौल है। हर कोई पाकिस्तान से आई इस दुल्हन को देखने के लिए पहुंच रहा है। सरहदों पर भले ही कड़वाहट हो लेकिन दोनों देशों के नागरिकों के रिश्ते आज भी कायम हैं। यह कई जगह इतने गहरे हैं कि आज भी शादी और विवाह हो रहा है।
यह भी पढ़ें : पांच लाख मेहमानों के लिए चार लाख किलो भोजन बन रहा
वीजा नहीं मिल रहा था
मुजम्मिल खान के दादा भालेह खान बातते हैं कि पाकिस्तान से दुल्हान को भारत लाने का वीजा नहीं मिल पा रहा था। इसके कारण ही दुल्हन की विदाई समय से नहीं हो पाई। अब जब बाघा बार्डर से दुल्हन आ गई है तो वह बहुत खुश हैं और दुल्हन भी बहुत खुश है। वह बताते हैं कि उन्होंने अपने पोते के लिए उसे पाकिस्तान में ही पसंद किया था लेकिन जब शादी करनी हुई तो ट्रेन बंद हो गई। इतना पैसा नहीं था कि हवाई जहाज से वहां जाते तो वीडियो कांफ्रेंस से विवाह कराया और अब दुल्हन को अपने घर ले आए हैं।
समय के साथ बदली परिपाटी
इस शादी से अब कई परिवार इस तरह से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस अनूठी विवाह के सूत्रधार सिविल कांट्रेक्टर पाकिस्तानी दुल्हन के ससुर भाले खान मेहर बताते हैं कि समय के साथ परिपाटी में बदलाव जरूरी है। तमाम परेशानियों के बीच इस तरह के आयोजन की प्रासंगिकता बढ़ गई है। पाकिस्तानी बहू लाने के लिए आनलॉइन निकाह एक अच्छा विकल्प है। इसमें न कोई जोखिम है और न ही महंगा पड़ता है।