4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KERALA RAILWAY STATION पर लदान होंगे पेट्रो उत्पादों के वैगन

- रेलवे ने पेट्रो उत्पाद कम्पनी के लिए विकसित की नई साइडिंग

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 10, 2022

KERALA RAILWAY STATION  पर लदान होंगे  पेट्रो उत्पादों के वैगन

KERALA RAILWAY STATION पर लदान होंगे पेट्रो उत्पादों के वैगन

जोधपुर।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने मंडल के जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन रेलखंड के केरला रेलवे स्टेशन पर पेट्रोलियम उत्पाद कम्पनी नायरा एनर्जी की ओर से स्थापित बेस फ्यूल डिपो के लिए नई पेटोलियम ऑयल लुब्रिकेंट (पीओएस) साइडिंग विकसित की है। नायरा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एस्सार ग्रुप) की ओर से जोधपुर मंडल के केरला रेलवे स्टेशन के समीप पीओएल डिपो का संचालन किया जाएगा, जिसके लिए रेलवे की ओर से एक नई साइडिंग विकसित की गई है जिसके सिग्नल और इलेक्ट्रिक से जुड़ा काम पूरा कर इंजन परीक्षण भी कर लिया गया है।
--

रेलवे को मिलेगा राजस्व
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि मैसर्स नायरा प्रा लि जामनगर रिफाइनरी से प्रतिमाह रेलवे के 15 से 20 वैगन पेट्रोलियम उत्पादों का लदान करेगा, जिसे वह केरला डिपो में स्टोर कर फ्यूल स्टेशनों को वितरित करेगा। रेलवे के टैंकों के माध्यम से पेट्रोलियम उत्पादों का लदान करने से मंडल को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि मंडल की ओर से विकसित इस नई साइडिंग का दो दिन पूर्व सफल परीक्षण किया गया और अब जल्द ही यहां माल ढुलाई कार्य शुरू हो सकेगा।
----

रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 15 को
जोधपुर मंडल पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से मंडल रेलवे अस्पताल की ओर से 15 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थित रेलवे स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 मार्च व जोधपुर मुख्यालय के चिन्हित प्रमुख कार्यालयों में 15 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।