2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wanted : पत्नी की छोटी सी लापरवाही पड़ी भारी, तीन साल से फरार पति पहुंचा सलाखों में

- ऑपरेशन बंशीधर : 65 हजार रुपए का इनाम था आरोपी पर, महंगी कारों का शौक है आरोपी को

2 min read
Google source verification
Wanted caught

तीन साल से फरार वांछित आरोपी।

जोधपुर.

पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर की विशेष टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में तीन वर्ष से फरार 65 हजार रुपए के इनामी को बाड़मेर में गुड़ामालानी से सांचौर रोड पर पकड़ लिया। वह तीन साल से फरार था। पत्नी ने गुजरात के द्वारका में रिश्तेदार को फोन पर कहा था कि वो यानि पति भी साथ में है। इसी से पुलिस को सुराग मिले और 48 घंटे तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया।

आईजी रेंज विकास कुमार ने बताया कि मूलत: बाड़मेर जिले में भैरूड़ी हाल सेड़वाथानान्तर्गतसोमाराड़ी गांव निवासी श्याम सुंदर उर्फ सांवराराम उर्फ सांवलाराम खिलेरी एनडीपीएस एक्ट का शातिर बदमाश है। वह एनडीपीएस एक्ट में सिरोही, सेड़वा व बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में वांछित था। वह तीन साल से फरार था। उस पर 65 हजार रुपए का इनाम घोषित था। तकनीकी पहलुओं से पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी। द्वारका में उसकी पत्नी अपने किसी रिश्तेदार को कॉल कर खुद के द्वारका में होने की जानकारी दी। रिश्तेदार ने पूछा कि अकेले द्वारका कैसे गई हो। जवाब में पत्नी ने कहा कि वो भी साथ हैं। यानि कि पति भी साथ हैं। इसका पता लगते ही पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन बंशीधर चलाया।

उप निरीक्षक परमीत चौहान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महिपालसिंह, कांस्टेबल किशोर व नगाराम द्वारका पहुंचे और आरोपी श्याम सुंदर को ढूंढ लिया। वो परिवार के साथ गाड़ी में था। इसलिए पुलिस ने गोपनीय तरीके से द्वारका से सांचौर और फिर गुड़ामालानी तक पीछा किया। रास्ते में अकेला होने पर मौका पाकर पुलिस ने श्याम सुंदर (31) पुत्र लादूराम खिलेरी को पकड़ लिया। वह सांवरिया, सांवलाराम व मुरली मनोहर के नाम से पहचान छुपाए हुए था।

वाहन चोरी से अपराध शुरू कर तस्करी तक पहुंचा

पुलिस का कहना है कि श्याम सुंदर के खिलाफ बाड़मेर, जालोर व सिरोही में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, तस्करी, आर्म्स एक्ट, राजकार्य में बाधा डालने के मामले शामिल हैं। उसने वाहन चोरी से अपराध करना शुरू किया था और मादक पदार्थ तस्करी तक करने लग गया था। वह सिरोही पुलिस पर फायरिंग भी कर चुका है। वह सिरोही, बाड़मेर के सेड़वा व धोरीमन्ना थाने में वांछित है।सिरोही पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसे महंगी कारों का शौक है।

10 मोबाइल व 17 सिम जब्त

आरोपी काफी शातिर है। वह हर कुछ दिन में न सिर्फ मोबाइल बल्कि सिम भी बदल देता था। इसी के चलते वह तीन साल तक पकड़ में नहीं आ सका था। पुलिस तकनीकी पहलू से सुराग की तलाश में थी। उससे दस मोबाइल व 17 सिम बरामद हुई है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग