
पुलिस ने पीछा किया तो चोरी की मोपेड पर भागते युवक को पकड़ा
जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने एम्स के बाहर दुपहिया वाहन चोरी करने के मामले में रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोपेड व एक मोटरसाइकिल बरामद की।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि रूपावतों का बास निवासी निखित पुत्र प्रेमचंद जैन की मां गत 16 जुलाई की सुबह एम्स आई थी। मोपेड एम्स के बाहर पार्र्किंग में खड़ी की थी। रात आठ बजे मोपेड नहीं मिली। इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज किया गया। सादे वस्त्रों में एम्स पार्र्किंग के आस-पास पुलिस तैनात की गई। इस बीच, एक युवक एम्स पार्र्किंग में वाहनों को टटोलता नजर आया। सादे वस्त्रों में कांस्टेबल कैलाश राजपुरोहित व रघुवीरसिंह ने युवक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह चोरी की मोपेड चालू कर भागने लगा, लेकिन सिपाहियों ने पीछा कर निखिल को पकड़ लिया। जांच में उसके पास मिली मोपेड कुड़ी भगतासनी से चोरी की होने की पुष्टि हुई। उसने बासनी से एक बाइक चोरी करना भी कबूल किया।
इतना ही नहीं, उसने चोरी की एक मोपेड विक्रम से खरीदने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मूलत: गंगाणी हाल केके कॉलोनी और सांगरिया में सोनामुखी नगर निवासी विक्रम उर्फ सुनील पुत्र प्रकाश प्रजापत को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही से चोरी की दो मोपेड व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Published on:
19 Jul 2021 01:26 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
