scriptशहर में एक के बाद एक लड़का-लड़की ने गंवाई जान, फैली सनसनी | Girl and boy death in kanker | Patrika News
कांकेर

शहर में एक के बाद एक लड़का-लड़की ने गंवाई जान, फैली सनसनी

पंखाजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पीव्ही 03 में एक युवक को सांप ने डंस लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था

कांकेरSep 14, 2017 / 03:23 pm

चंदू निर्मलकर

Suicide
कांकेर. पंखाजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पीव्ही 03 में एक युवक को सांप ने डंस लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर लोगों में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
विवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात जिस पर किसी को नहीं हो रहा यकीन

मिली जानकारी के अनुसार पीव्ही 03 निवासी वासुदेव मंडल को बुधवार सुबह जहरीले सांप ने डंस लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तपन मंडल की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया।
यह भी पढ़ें
OMG! भाजपा झूठी पार्टी है बस इतना कहकर 200 भाजपाइयों ने थामा इस पार्टी का हाथ

कीटनाशक के सेवन से महिला की मौत
जिले के दुधावा निवासी सोवन्तिन साहू ने अज्ञात कारणों के चलते जहर पी ली। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज तबीयत बिगडऩे से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
Video : पलंग पर सो रही मितानिन की कट गई चोटी, होश में आने के बाद बताई ये बातें

डॉक्टरों की टीम ने भी जांच के बाद महिला के मौत की पुष्टि की। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है। वहीं, पुलिस अब महिला के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। इस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Home / Kanker / शहर में एक के बाद एक लड़का-लड़की ने गंवाई जान, फैली सनसनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो