आगामी चुनाव में भी कांग्रेस की जीत
यहां के बीजेपी के नेता सभी को डरा. धमका कर पैसा वसूलने का काम कर रहे हैं। निर्दोष लोगों को सरकार जेल भेज रही है। जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी सभी निर्दोषों को छोड़ दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि भाजपा सरकार वादा करती है पर पूरा नहीं करती। जीरमपाल बीजेपी का गढ़ है पर कांग्रेसी विधायक होने के बावजूद लखमा ने कभी भेदभाव नही किया। जिस तरह से अंदरूनी इलाके में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं इससे आगामी चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होगी। इस दौरान राजू नाग, दुर्गेश राय, वेको हूंगा, सोमा सोढ़ी, धर्मेंद्र सिंह, शेख सज्जार, मनोज चौरसिया, राजू साहू, रोहित पाण्डे, कोसा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।