scriptआईएमडी अपडेट: 3 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस जिले में आज बूंदाबांदी की संभावना | IMD weather update: Chance of drizzle today, temperature increase | Patrika News
कन्नौज

आईएमडी अपडेट: 3 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस जिले में आज बूंदाबांदी की संभावना

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट किया जारी किया है। 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जो मौसम को प्रभावित करेगा। आज कन्नौज में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्नाव के तापमान में भी बदलाव आ रहा है।

कन्नौजJan 31, 2024 / 06:35 am

Narendra Awasthi

कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सुबह और शाम दिखेगा धुंध का असर

कन्नौज और उन्नाव में तापमान में होगी वृद्धि

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। घना कोहरा भी छाया रहेगा। बादलों की आंखमिचोली भी जारी रहेगी। दोपहर को धूप निकलने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे के अनुसार 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जो मौसम को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि हो रही है। कन्नौज के तापमान भी बीते दिनों से अधिक रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की-फुल्की बूंदाबांदी ही होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया… बम से उड़ा देंगे, प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामजानकी मंदिर उड़ाने की धमकी

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप निकलने की भी संभावना है। दिन में धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमां मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर सकती हैं। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात को आसमान साफ रहेगा। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चलने की संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Hindi News/ Kannauj / आईएमडी अपडेट: 3 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस जिले में आज बूंदाबांदी की संभावना

ट्रेंडिंग वीडियो