
उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के गुंडो ने एक अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई की। जिसको बंधक बनाया। जिससे क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या कर ली है। यही समाजवादी पार्टी का चरित्र है। अखिलेश यादव को ऐसे स्थान पर जाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। '100' की गिनती अपने पास रखें। बीजेपी चट्टान की तरह खड़ी थी और हमेशा खड़ी रहेगी।
कन्नौज मिली हार के सवाल पर असीम अरुण ने कहा कि हार के कई कारण होते हैं। हमें सभी को जोड़ने के लिए और भी अच्छा कार्य करना है। उनके क्षेत्र में सभी राशन कार्ड धारकों को पूरा का पूरा राशन मिले। इसके लिए सुनियोजित अभियान चलाया है। जिसमें उन्हें सफलता मिली है। बारिश का मौसम है जल भराव की स्थिति है। जिससे लोगों को समस्या हो रही है। इस समस्या का समाधान भी हमी को करना है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज 165 गौशालाएं संचालित है। आज से 2 साल पहले केवल 51 गौशालाएं थी। जिस गौशाला से शिकायत मिली थी। वहां के सभी पशुओं को दूसरी गौशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां की व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद फिर से गौशाला शुरू कर दी जाएगी।
Updated on:
29 Oct 2024 07:36 pm
Published on:
18 Jul 2024 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
