9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनने का खुला ऑफर, बताये आंकड़े

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनने का खुला ऑफर दिया है। इसके लिए उन्होंने आंकड़े भी बताए हैं। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री बनना केशव प्रसाद मौर्य का सपना है।

less than 1 minute read
Google source verification

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की घटना को उत्तर प्रदेश में दोहरा दें। 100 विधायक लेकर अपने साथ आएं।‌समाजवादी पार्टी आपको मुख्यमंत्री बना देगी। ‌एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने यह बातें कही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जो बिहार में हुआ, वह यूपी में भी हो सकता है। "बीजेपी के अंदर सब कुछ अच्छा नहीं है" पर चर्चाओं का दौर जारी है। कई विधायक खुलकर बयान दे चुके हैं। ऐसे में विपक्ष भी बीजेपी पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें: डीएम के निरीक्षण में खुलासा: पीएम आवास योजना स्थल पर सड़क, सीवर, नाली का काम नहीं हुआ शुरू

अखिलेश यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी है। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने का सपना तो देखा है। आज 100 विधायक लेकर आ जाएं। समाजवादी पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बना देगी। बोले बिहार का उदाहरण ले ले जो बिहार में हुआ है। वह यूपी में क्यों नहीं हो सकता है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है और एक बार उन्होंने कहा भी था कि 100 से ज्यादा विधायक उनके पास है। आज ये विधायक लेकर आ जाएं। समाजवादी पार्टी उनका समर्थन करेगी। जो केशव प्रसाद मौर्य का सपना है। उन्हें स्टॉल पर बैठाया गया, नेम प्लेट भी उनकी हटा दी गई, बीजेपी के अंदर उनके साथ न जाने क्या-क्या हुआ है। फिर भी वह बीजेपी के साथ है। अगर उन्हें अपना सपना पूरा करना है। तो बीजेपी को तोड़कर बाहर आए। जो बिहार में हुआ है वह यहां पर भी हो सकता है।