scriptIMD Weather forecast: शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी, आने वाले तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान | IMD Weather update: Chilliness increased due to cold wave, Forecast | Patrika News
कन्नौज

IMD Weather forecast: शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी, आने वाले तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

IMD latest update के अनुसार तेज शीत लहर का असर मौसम पर पड़ने लगा है। आसमान में बदल जाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पहाड़ी क्षेत्र की बर्फबारी का असर मौसम पर पड़ रहा है।

कन्नौजDec 19, 2023 / 07:40 am

Narendra Awasthi

IMD Weather forecast: शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी, आने वाले तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

IMD Weather forecast: शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी, आने वाले तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर हवाओं पर पड़ रहा है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रहीं हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडे ने बताया कि तेज बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। आने वाले तीन दिनों में इसका और असर दिखाई पड़ेगा। इधर लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जबकि कन्नौज में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां पर भी तेज शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें

सिपाही ने सीज इनोवा कार का पहिया स्टेफनी से बदला, वायरल वीडियो पर डीसीपी ने कहा

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को भी यही स्थिति रहेगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।

कन्नौज का मौसम

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल सकती है। रात को पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News/ Kannauj / IMD Weather forecast: शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी, आने वाले तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानें पूर्वानुमान

ट्रेंडिंग वीडियो