scriptकानपुर कमिश्नरेट पुलिस: अब बकरा चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित, तीन को पकड़ा | Har Ghar camera: Police arrested three goat thieves | Patrika News
कानपुर

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस: अब बकरा चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित, तीन को पकड़ा

कानपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बकरा चोरों के पीछे भागी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रो कार से दो बकरियों को बरामद कर लिया। इसके साथ ही तीन बकर चोर पकड़े गए हैं। ‌

कानपुरFeb 13, 2024 / 01:09 pm

Narendra Awasthi

बकरा चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्स पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बकरे के साथ यह फोटो शेयर की

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बकरा चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। बकरा चोरों की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक भैंस की खोज करती थी। अब बकरा चोरों को भी पकड़ लिया गया है। वहीं अन्य का कहना है कि एक समय था जब मुकदमा लिखने में पुलिस को डांट पड़ती थी।‌ आज बकरा चोरी का मुकदमा लिखा जा रहा है। ‌ यही नहीं पुलिस उन्हें बरामद भी कर रही है।

यह भी पढ़ें

कानपुर: पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर पति ने खुद को भी किया घायल, 10 घंटे बैठा रहा शव के पास

मोहम्मद शोएब पुत्र फकीर निवासी बांस मंडी आलम मार्केट कानपुर ने अनवरगंज थाना में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके दो सफेद बकरा को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।

ऑपरेशन त्रिनेत्र से सफलता

ऑपरेशन त्रिनेत्र ‘हर घर कैमरा’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए कमरे से चोर की जानकारी प्राप्त की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के विषय में जानकारी हुई। तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अल्तमस पुत्र नसीम निवासी ओम पुरवा आजाद पार्क पसवाड़ी चकेरी कानपुर नगर, मुस्तकीम पुत्र डॉक्टर जमाल निवासी कृष्ण बिहारी नगर कलेक्टर गंज चुंगी फतेहपुर, रेहान पुत्र निसार उर्फ राजा निवासी एलआईजी सनिगवां रोड चकेरी कानपुर शामिल है। जिनके पास से दो सफेद बकरा भी बरामद हुए किया गया है। जो सेंट्रो कार से ले जा रहे थे।

सेंट्रो से बरामद किया गया

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि अनवरगंज पुलिस की सक्रियता से बकरा चोर पकड़े गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। ‌

Hindi News/ Kanpur / कानपुर कमिश्नरेट पुलिस: अब बकरा चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित, तीन को पकड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो