इधर कानपुर देहात के मूसानगर में स्थित उनके अच्युतानंद धाम में स्वास्थ टीम ने 22 लोगों के सैंपल लेते हुए पूरे आश्रम को सेनेटाइज कराया। साध्वी जी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही आश्रम में साधुओं के साथ हवन प्रारंभ किया, जहां लोगों ने विधि विधान हवन पूजन करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगों से ट्विटर के माध्यम से अपील की को भी लोग उनके संपर्क में आए हों वो लोग आइसोलेट हो जाएं। फिलहाल बताया गया कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।