scriptआईएमडी अलर्ट: आईएमडी ऑरेंज अलर्ट: इन जिलों में आंधी तूफान के साथ आफत की बारिश, चेतावनी जारी | IMD Yellow Alert: heavy rain in six districts of Kanpur division | Patrika News
कानपुर

आईएमडी अलर्ट: आईएमडी ऑरेंज अलर्ट: इन जिलों में आंधी तूफान के साथ आफत की बारिश, चेतावनी जारी

आईएमडी ने कानपुर सहित कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली और ओला भी गिर सकते हैं।

कानपुरFeb 05, 2024 / 08:50 am

Narendra Awasthi

rain_alert.jpg

जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कानपुर सहित अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। यह अलर्ट 7:39 से 10:39 के लिए जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव शामिल है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। गरज चमक के साथ तेज हवा और ओला गिरने की भी संभावना है। बारिश भी होगी। जानते हैं कानपुर मंडल के इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात और औरैया जिले का मौसम-

यह भी पढ़ें

जिला स्तरीय अधिकारी पर लेखपाल भारी, नहीं रूक रहा तालाब पर वेयरहाउस का निर्माण, एडीएम बोले…

कानपुर का मौसम

आज रात जोरदार बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। ‌5 फरवरी को सुबह से ही बूंदाबांदी की संभावना है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ मौसम विभाग ने झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दृश्यता में भी कमी आएगी। धुएं और धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। 5 फरवरी सोमवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है। दोपहर में धूप निकाल सकती है‌। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात जमकर बारिश होगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। इस दौरान दृश्यता में भी कमी आएगी। 5 फरवरी सोमवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। दृश्यता में भी कमी आएगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इटावा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ आईएमडी की चेतावनी के अनुसार रात में जोरदार बारिश होने की संभावना है। जिसे धुंध छाया रहेगा। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 फरवरी सोमवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से बारिश होने की संभावना है। दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कानपुर देहात का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण को दिशा से आने वाले हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। 5 फरवरी सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रात में भी बूंदाबांदी हो सकती है। ‌

औरैया का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आज रात में जोरदार बारिश होने की संभावना है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 5 फरवरी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही बूंदाबांदी होने की संभावना है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है। ‌

Hindi News/ Kanpur / आईएमडी अलर्ट: आईएमडी ऑरेंज अलर्ट: इन जिलों में आंधी तूफान के साथ आफत की बारिश, चेतावनी जारी

ट्रेंडिंग वीडियो