scriptकानपुर में तीन फर्जी पुलिसकर्मी कर रहे थे वसूली, पुलिस ने पकड़ा तो उसमें से एक निकला विकास दुबे का भांजा | Kanpur 3 fake policemen Arrested Vikas Dubey Nephew Gagan Tiwari | Patrika News
कानपुर

कानपुर में तीन फर्जी पुलिसकर्मी कर रहे थे वसूली, पुलिस ने पकड़ा तो उसमें से एक निकला विकास दुबे का भांजा

– कानपुर पुलिस ने बुधवार देर रात तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया। अगले दिन पूछताछ में जब उन्होंने अपने बारे में बताया तो कानपुर पुलिस के बड़े अफसरों के कान खड़े हो गए। पकड़े गए तीनों पुलिस कर्मी फर्जी निकले।

कानपुरJun 18, 2021 / 07:08 pm

Mahendra Pratap

gagan_tiwari.jpg
कानपुर. Kanpur police three fake policemen Arrested कानपुर पुलिस ने बुधवार देर रात तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया। अगले दिन पूछताछ में जब उन्होंने अपने बारे में बताया तो कानपुर पुलिस के बड़े अफसरों के कान खड़े हो गए। पकड़े गए तीनों पुलिस कर्मी फर्जी निकले। और जब इन तीनों ने अपना परिचय दिया तो कानपुर पुलिस हैरान रह गई, इनमें से एक बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का सगा भांजा गगन तिवारी था। इस पूछताछ के आधार पर कानपुर पुलिस का विश्वास पक्का हो गया कि, विकास दुबे का गैंग अभी भी सक्रिय है।
यूपी के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना, राप्ती खतरे के निशान के करीब पहुंची

अवैध वसूली करते पकड़े गए फर्जी पुलिसकर्मी :- मामला सारा यह है कि, बुधवार देररात कमिश्नरेट पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठूर रोड चौराहे पर स्कॉपिर्यो सवार वर्दी पहनकर पुलिसकर्मी ट्रकों और दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे है। इस सूचना को पुलिस कमिश्नर असीम अरूण ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। उन्होने इस मामले की पड़ताल के आदेश दिए। कमिश्नरेट पुलिस ने बिठूर रोड चौराहे पर फर्जी पुलिस वालों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को आता देखकर तीन बदमाश स्कॉर्पियों में बैठ कर भागने लगे। इस पर पुलिस की गाड़ियों ने स्कॉर्पियों को घेरा लिया और तीनों आरोपियों को स्वरूप नगर में पकड़ लिया।
जमकर वसूली की :- पुलिस ने गगन तिवारी, आयूष अग्निहोत्री और लोकेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहनकर अकसर वसूली किया करते थे। कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी जमकर वसूली की थी। जिस सफेद रंग की स्कॉर्पियों से तीनों आरोपी भाग रहे थे, उसका रजिस्ट्रेशन गगन तिवारी के पिता कमलेश तिवारी के नाम पर था।
गगन तिवारी (Gagan Tiwari) कौन है :- अपराधी विकास दुबे की बहन रेखा की शादी शिवराजपुर रामपुर रखरेजा गांव निवासी कमलेश तिवारी से हुई थी। बीते 2017 में कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कमलेश तिवारी के दो बेटे हैं गगन और अमन तिवारी। गगन तिवारी अपराधिक प्रवृति का है। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली करने में पकड़ा गया आयूष अग्निहोत्री भी विकास दुबे का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Home / Kanpur / कानपुर में तीन फर्जी पुलिसकर्मी कर रहे थे वसूली, पुलिस ने पकड़ा तो उसमें से एक निकला विकास दुबे का भांजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो