इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना :- फिलहाल उत्तर प्रदेश बादलों की आगोश में है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून में अच्छी बारिश का ऐलान कर रखा है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या तथा अंबेडकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।