scriptबारिश के बीच अनियंत्रित कार नाले में गिरी, दो सगी बहन सहित 6 की मौत | Kanpur Dehat: Uncontrolled car falls into drain, 6 killed | Patrika News
कानपुर

बारिश के बीच अनियंत्रित कार नाले में गिरी, दो सगी बहन सहित 6 की मौत

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगी बहन भी शामिल हैं। सभी तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर आ रहे थे। ‌

कानपुरFeb 05, 2024 / 10:54 am

Narendra Awasthi

कानपुर देहात: भारी बारिश से अनियंत्रित कर नाले में गिरी 6 की मौत

बच्चों और मृतक परिजनों से बातचीत करते एसपी कानपुर देहात

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बड़ा हादसा हो गया‌। जब देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी, एएसपी सहित अन्य अधिकारी गण पहुंच गए‌। राहत और बचाव कार्य चलाया गया। कार में फंसे लोगों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया है।

यह भी पढ़ें

जिला स्तरीय अधिकारी पर लेखपाल भारी, नहीं रूक रहा तालाब पर वेयरहाउस का निर्माण, एडीएम बोले…

कानपुर नगर शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मुर्रा डेरापुर निवासी विकास इटावा में आयोजित तिलक समारोह में कार लेकर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। रात लगभग 2 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदलपुर सिकंदरा रोड पर जगन्नाथपुर गांव एक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर पलट कर गहरे नाले में गिर गई।

स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे

शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग पहुंच गए। जिन्होंने राहत और बचाव कर चलाया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। ‌ सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत्यु घोषित कर दिया। मृतकों में विकास के अतिरिक्त खुशबू, प्राची पुत्रीगढ़ पंकज शर्मा, संजय, गोलू पुत्र विजय, प्रतीक पुत्र पवन शामिल है।

क्या कहते हैं एसपी?

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दो बच्चों को बचा लिया। बाकी छह लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मृतक कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्रा डेरापुर के निवासी हैं। इटावा जिले में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

Hindi News/ Kanpur / बारिश के बीच अनियंत्रित कार नाले में गिरी, दो सगी बहन सहित 6 की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो