scriptकानपुर: मीट खाने के दौरान विवाद, हुई फायरिंग, मीडिया खबर को कमिश्नरेट पुलिस ने बताया गलत | Kanpur: Dispute while eating meat, firing took place | Patrika News
कानपुर

कानपुर: मीट खाने के दौरान विवाद, हुई फायरिंग, मीडिया खबर को कमिश्नरेट पुलिस ने बताया गलत

कानपुर में मीट की दुकान में खाना खाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। घटना हिस्ट्रीशीटर से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

कानपुरFeb 05, 2024 / 09:02 pm

Narendra Awasthi

मीट खाने के दौरान विवाद, हुई फायरिंग

घटना की जानकारी देते एसीपी कर्नलगंज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि रंगदारी की वजह से फायरिंग की घटना हुई है। खबर का खंडन करते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि मीट खाने के दौरान हुए विवाद हुआ था। इसके बाद गोलीबारी की घटना हुई है। रंगबाजी मांगने की कोई घटना नहीं है। एसीपी में बताया कि घटना में शामिल दोनों लोगों की मीट की दुकान अगल-बगल है। कस्टमर के मीट खाने आने के बाद यह घटना घटी है। घटना में शामिल दोनों पक्षों का अपराधिक इतिहास भी है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

जिला स्तरीय अधिकारी पर लेखपाल भारी, नहीं रूक रहा तालाब पर वेयरहाउस का निर्माण, एडीएम बोले…

घटना ग्वालटोली क्षेत्र की है। मन्नू सोनकर और उसका भाई बच्चा सोनकर दोनों की मीट की दुकान अगल-बगल हैं।‌ बीते 3 फरवरी को सचिन का मामा शिबू खाना खाने के लिए ढाबा पर आया था। जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि सचिन ने अवैध पिस्तौल से मन्नू सोनकर पर फायरिंग कर दी। जिससे कि मन्नू सोनकर घायल हो गया। एक गोली सचिन के हाथ में भी लगी।

क्या कहते हैं एसीपी कर्नलगंज?

एसीपी कर्नलगंज हमने बताया कि खाना में ढाबा खाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद फायरिंग की घटना सामने आई। इसमें रंगबाजी मांगने की कोई घटना नहीं हुई है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया चुका जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। मन्नू सोनकर और बच्चा सोनकर दोनों का आपराधिक इतिहास किया। ‌पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News/ Kanpur / कानपुर: मीट खाने के दौरान विवाद, हुई फायरिंग, मीडिया खबर को कमिश्नरेट पुलिस ने बताया गलत

ट्रेंडिंग वीडियो