scriptकानपुर में कार के अंदर अज्ञात महिला का कई दिन पुराना शव मिला, नहीं हुई पहचान | Kanpur: unknown woman dead body found inside car, not identified | Patrika News
कानपुर

कानपुर में कार के अंदर अज्ञात महिला का कई दिन पुराना शव मिला, नहीं हुई पहचान

कानपुर में ग्रीन पार्क गेट के पास अज्ञात महिला का शव मिला। जो काफी पुराना लग रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। ‌

कानपुरMay 23, 2024 / 06:33 am

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस को जानकारी मिली कि कार के अंदर एक शव पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने कार का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में एसीपी ने बताया कि कार का लॉक खराब है। शव किसका है अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क के पास की है।
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

कोतवाली के परमट क्षेत्र ग्रीन पार्क के गेट के पास एक कार के अंदर अज्ञात महिला का शव मिला। लोगों का अनुमान है कि लगभग 10 दिन पुरानी लाश है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने कार का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

क्या कहती है एसीपी कोतवाली?

एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि कार के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। मलिक ने बताया कि कार का लॉक खराब है। शव किसका है इस विषय में कोई जानकारी नहीं हो पाई। शव के पास से मिली चीजों से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News/ Kanpur / कानपुर में कार के अंदर अज्ञात महिला का कई दिन पुराना शव मिला, नहीं हुई पहचान

ट्रेंडिंग वीडियो