"वह बहरुपिया बनकर अपना गलत नाम जात और धर्म बताकर भोली भाली लड़कियों को फंसाता है और उन्हें तन मन और धन से लूटकर बर्बाद करने के बाद छोड़ देता है। उसने मेरी बेटी को हिन्दू बनकर प्यार के जाल में फंसाया और घर में रखे जेवरात और पैसे लेकर उसे भगा ले गया है। मेरी शिकायत पर गौर कर प्लीज एफआईआर दर्ज कर लें सरकार", यह बात शनिवार की शाम कल्याणपुर थाने में बैरी गाव निवासी मौजी लाल बार-बार कह रहे थे, लेकिन पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगी| पीड़ित ने बताया कि गांव के ही दबंग के यहां कुछ साल पहले हनीफ नाम का युवक आकर रहने लगा| पहले उसने गांववालों से अपना नाम और धर्म छुपाया| हनीफ गांववालों को अपना नाम अजय बताता था। पीड़ित के मुताबिक हनीफ ने दबंग होने के साथ शातिर अपराधी भी है| उसने आसपास के कई गांव की लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण करने के बाद छोड़ देता था| उसकी दबंगई और लोकलाज के चलते किसी ने मुंह नहीं खोला और इसी के चलते उसका हौसला बढ़ता गया| वह हमारे घर में आता और अपना नाम अजय बताता था| जिसके चलते हमने उसके आने-जाने में रोक नहीं लगाई और शातिर हमारी बेटी को ही भगा ले गया|