scriptचुनाव से पहले प्रसपा की नई टीम तैयार, सपा सांसद ने सभी को सौंपी बागडोर | shivpal yadav announced new team for 2022 assembly in uttar pradesh | Patrika News
कानपुर

चुनाव से पहले प्रसपा की नई टीम तैयार, सपा सांसद ने सभी को सौंपी बागडोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की अनुमति के बाद पार्टी कार्यालय में लिस्ट की गई जारी, इन कार्यकर्ताओं के कंधे पर होगी 2022 विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी।

कानपुरFeb 29, 2020 / 03:21 pm

Vinod Nigam

चुनाव से पहले प्रसपा की नई टीम तैयार, सपा सांसद ने सभी को सौंपी बागडोर

चुनाव से पहले प्रसपा की नई टीम तैयार, सपा सांसद ने सभी को सौंपी बागडोर

कानपुर। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने कानपुर जनपद की नई टीम का ऐलान पार्टी कार्यालय में किया गया। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव की मौजूदगी में सभी को जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें सड़क पर उरतने के आदेश दिए गए। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की संस्तुति के बाद पूरी टीम का गठन किया गया है, जो घर से लेकर बूथ तक पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे।

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की नई कार्यकारिणी का अनुमोदन राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की संस्तुति के उपरांत सुंदर लाल लोधी के निर्देशों के तहत शुक्रवार को कर दिया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष की बागडोर आशीष चौबे को दी गई है तो वहीं डॉक्टर राजेंद्र सिंह यादव, सुनील बाजपेई, हरि कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह यादव अनिल दीक्षित, प्रदीप सचान, दीपू पांडे ,कृष्ण कुमार सचान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हाजी अलाउद्दीन वारसी ,महासचिव राजेश वर्मा, ऋषि दुबे ,बलराम गुप्ता ,डॉ राना वारिश ,अनूप त्रिपाठी ,राकेश यादव, धीरेंद्र कुमार गुप्ता ,महेंद्र तोमर, विकास राघव सिंह चंदेल को प्रमुख महासचिव नियुक्त किए गए हैं।

राकेश रावत मीडिया प्रभारी
प्रसपा ने राकेश रावत को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदादारी वरुण गुप्ता तो सोशल मीडिया प्रभारी बबलू यादव को बनाया गया है। वहीं कार्यकारणी में अभिषेक यादव कार्यालय प्रभारी, राजीव खन्ना सचिव डॉक्टर आरिफ ,संदीप श्रीवास्तव, सचिन यादव ,आशीष द्विवेदी, जौहर अली अंसारी ,उद्देश बाजपेई, अंजनी शर्मा ,वीरेंद्र सोनी, नूतन तिवारी, प्रकाश सिंह एडवोकेट को जगह दी गई है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि ये टीम कानपुर नगर की 10 सीटों पर पार्टी के लिए काम करेगी। बताया, नगर में कार्यकर्ता बूथों तक पहुंच चुके हैं। हर एक को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

फ्रंटल संगठन भी घोषित
प्रसपा ने महानगर के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की सूची भी जारी की है। महिला सभा हेमलता शुक्ला ,लोहिया वाहिनी मनीष रहमत, यूथ ब्रिगेड नरेश सिंह चैहान , अल्पसंख्यक सभा हाजी अयूब आलम , चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर जकी मोहम्मद, पिछड़ा वर्ग पंकज बाथम, बौद्धिक सभा शैलेंद्र मिश्रा, अधिवक्ता सभा पंचानन यादव, छात्र सभा प्रदीप यादव, अनसूचित प्रकोष्ठ प्रभात गहरवार अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। नगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा के चुनाव में उतरने जला रही है। प्रसपा का संगठन प्रदेश के सभी जिलों में खड़ा हो गया है और 2022 के चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत मिलना तय है।

प्रसपा के बिना नहीं बनेंगी सरकार
पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि प्रसपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें समाजवाज है। हम सभी मुलायम सिंह के सिपाही हैं और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकेगे। पूर्वमंत्री ने बताया कि चुनाव के वक्त समाजवादी पार्टी, भाजपा, बसपा के कार्यकर्ता प्रसपा की सदस्यता लेंगे। प्रसपा के बिना यूपी में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार नहीं बनेंगी। पूर्वमंत्री ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा को हराने के लिए वह हर सेकुलरवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

सपा सांसद रहे मौजूद
मनोनीत पदाधिकारियों के मनोनयन पर पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सांसद सुखराम सिंह यादव पूर्व मंत्री अरुणा कोरी सुधाकर त्रिपाठी सचिन वोहरा गोविंद त्रिपाठी अशोक यादव विनोद प्रजापति महेंद्र सिंह प्रिया सिंह सरवन शुक्ला आदि ने हर्ष व्यक्त किया। सपा के राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव ने नई टीम को शुभकामना दी। इस मौके पर सपा सांसद ने कहा कि हमसब का उदेश्य मुलायम सिंह यादव के सपने को पूरा करने का है। नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों को जगह दी गई है और हमें उम्मीद है कि 2022 में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Home / Kanpur / चुनाव से पहले प्रसपा की नई टीम तैयार, सपा सांसद ने सभी को सौंपी बागडोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो