
ठंड के बाद अब गर्मी भी अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ष 1901 के बाद पहला मौका है जब अप्रैल महीने में न्यूनतम तापमान 28.12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1980 के बाद अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि अब तक का 12वां सबसे गर्म वर्ष है। वैश्विक स्तर पर 1850 से तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। यह वर्ष भी सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया था। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक घर से पानी पीकर निकालने की सलाह दी है।
डॉ एस एन सुनील पांडे ने बताया कि 1 मई को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 1901 के बाद दक्षिणी प्रायद्वीप में अप्रैल का महीना अब तक का सबसे गर्म महीना रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि 2005 में 21वीं सदी के तापमान को लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बना था। उसके बाद वर्ष 2010 रिकॉर्ड के मामले में 11वें स्थान पर था। अब 12वां सबसे गर्म मौसम के रूप में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 3 मई शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिसमें पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
02 May 2024 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
