
कोटा विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज
हिण्डौनसिटी.
गांव काचरौली स्थित भगवान महावीर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। एक साथ पांच खेलों की प्रतियोगिता के उद्घाटन मैचों में छात्रा खिलाडिय़ों ने शुरुआत से ही जीत के दौर के लिए दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भगवान महावीर शिक्षा प्रसार समिति के सचिव विजेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कोटा विश्वविद्यालय कोटा के खेल विभाग के निदेशक डॉ. विजयसिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में समिति केे निदेशक राजेंद्र चतुर्वेदी,आदर्श शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सूरौठ के निदेशक ओजस शर्मा, डॉ. मूलचंद शर्मा, कोटा विश्वविद्यालय के धीरेंद्र सक्सेना, भूपेंद्र खींची, रमेश सैनी विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कोटा विश्वविद्यालय क्षेत्र के महाविद्यालयों से आई टीमों से कहा कि खेल जगत में महिला पुरुषों से बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन कर शौहरत पा रही हैं। ओलंपिक, पैरालंपिक सहित विभिन्न खेलों में महिलाओं की बढती सहभागिता इसकी बानगी है। शर्मा ने महाविद्यालयी छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलोंं को भी तवज्जो देने की सीख दी।
राजेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने से निराश नहीं, बल्कि आगे बढऩे को प्रेरित होना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र जोशी व आयोजन सचिव प्रियकांत बेनीवाल ने बताया कि समारोह में आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माला व साफा पहना कर स्वागत किया। समारोह में स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र जोशी ने प्रतिवेदन पेश कर बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल व हॉकी के छात्रा वर्ग के मैचों में करीब 35 टीम में भाग ले रही हैं।
खेलों के प्रति बढ़ा रुझान
कोटा विश्वविद्यालय के खेल विभाग के निदेशक डॉ विजय सिंह ने कहा खेलों के प्रति खासतौर पर छात्राओं में रुझान बढ़ा है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों की 35-40 टीमें भाग ले रही हैं। पहले बमुश्किल 10-12 टीमें ही शिकरत करती थीं। प्रतियोगितमा में बॉलीबाल में 9 टीम, कबड्डी में 12 टीम, खो-खो में 10 टीम , बास्केटबॉल में 4 टीम व हॉकी में 4 टीम भाग ले रही हैं
ये हुए मैच -
प्रतियोगिता सचिव प्रिय कांत बेनीवाल वे मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि समारोह के बाद सभी खेलों के उद्घाटन मैच खिलाए गए।
कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बूंदी ने राजकीय कॉमर्स महाविद्यालय कोटा को, भारत माता कॉलेज किशनगंज ने राजकीय कला महाविद्यालय कोटा, आदर्श शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सूरौठ ने राजकीय विज्ञान महाविद्यालय कोटा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं वॉलीबॉल में प्रतियोगिता में राजकीय कॉमर्स महाविद्यालय कोटा ने राजकीय कन्या महाविद्यालय बूंदी को, राजकीय कला महाविद्यालय कोटा ने आदर्श शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सूरौठ को, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय हिण्डौन ने राजकीय विज्ञान महाविद्यालय कोटा को, राजकीय महाविद्यालय बूंदी ने भगवान महावीर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय काचरौली को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इसी तरह खो-खो में राजकीय कला महाविद्यालय कोटा ने अग्रसेन कन्या महाविद्यालय हिण्डौन को, राजकीय महाविद्यालय बारां ने भगवान महावीर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय काचरोली को, भारत माता प्रशिक्षण महाविद्यालय किशनगंज ने राजकीय महाविद्यालय बूंदी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व कार्यालय प्रभारी मधुसूदन शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, हेमंत दत्तात्रेय, देवी सहाय शर्मा, हेमराज मीना, भगत सिंह बेनीवाल, राजेश सारियां, वीरेंद्र सिंह राजावत, लोकेश मीणा युधिष्ठिर भाकर, देवेंद्र शर्मा, तेज सिंह, भोपाल मीणा व रितु सिंह सरोज ने मैच खिलाए।
Published on:
08 Dec 2021 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
