हिण्डौनसिटी. वर्धमान नगर क्षेत्र की खन्ना कॉलोनी में बीती रात ट्रांसफार्मर से हाई वोल्टेज के विद्युतापूर्ति आने से घरों में करंट दौड़ गया। विद्युत उपकरणों को जलने से बचाने के लिए स्बिच बंद करने के दौरान कई लोगों को करंट के झटके लगे। साथ ही घरों में करीब 4 लाख रुपए के विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। लोगों ने मौके पर विद्युत निगम अभियंताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।
खन्ना कॉलोनी निवासी रहीमुद्ीन व पूर्व पार्षद बाबुद्ीन खां ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे पानी के टंकी के पास स्थित ट्रांसफार्मर से सम्बद्ध खन्ना कॉलोनी व कोली पाड़ा की बिजली गुल हो गई थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के दस्ते ने मरम्मत कर विद्युतापूर्ति सुचारू कर दी। कुछ घंटे बाद रात करीब 11.30 बजे लोग सोए हुए थे। अचानक अधिक वोल्टेज की विद्युतापूर्ति होने से पंखे कूलर की रफ्तार बढ गई। उपकरणों के फुंकने से वायरिंग के जलने की दुर्गन्ध से लोगों की नींद खुली। अन्य उपकरणों के जलने से बचाने के लिए लोगों ने स्बिच बंद किए जो उन्हें करंट के झटके लगे। कोली पाडा निवासी कमला, खन्ना कॉलोनी निवासी शौकीन व शकीला के भी करंट के झटके लगे। दीवारों और खिड़की दरबाजों को झूने पर झनझनाहट आने से लोगों में डर का माहौल बन गया। बिजली गुल होने लोग रातभर गर्मी मेंं परेशान रहे। सुबह विद्युत निगम के दस्ते ने ट्रांसफार्मर में आई खामी को मरम्मत कर दुरुस्त किया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस दौरान लोगोंं ने पूर्व पार्षद बाबुद्दीन खान के नेतृत्व में विद्युत निगम अभियंताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही विद्युत उपकरण जलने से हुए नुकसान का मुआबजा देने की मांग की।
स्वत: चालू हो गए उपकरण
पूर्व पार्षद ने बताया कि इलाके में हाई वोल्टेज की विद्युतापूर्ति होने से पंखे आदि करंट प्रवाहित होने से स्वत: शुरू हो गए। नई मस्जिद में लगे सात पंखे व सीसीटीवी कैमरे जल गए। कमोबेश हर घर में पंखा, कूलर, पानी की मोटर, रेफ्रिजरेट जलने से काफी नुकसान हुआ है। अधिक वोल्टेज से रात मेंं चाार्जिंग पर लगा एक जने को महंगा मोबाइल सेट खराब हो गया।
इनका कहना है-
ट्रांसफार्मर में न्यूटर फेज फाल्ट होने से आई खामी से रात में घरों में अधिक वोल्टेज की विद्युतापूर्ति हो गई थी। सुबह ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवा कर सामान्य रूप से विद्युतापूर्ति सुचारू करा दी गई।
अरविंद कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता(शहर)
विद्युत निगम, हिण्डौनसिटी