जिले के सात पंचायत समितियों करौली, हिंडौन सिटी, टोडाभीम, नादौती, मासलपुर, मंडरायल, सपोटरा क्षेत्रों के 122 गांवों का चयन किया है। इनमें 921 बीपीएल परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इन परिवारों को सरकार की ओर से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर अपने आर्थिक स्थिति को सदृढ़ कर सकेंगे। नादौती तहसील में तालचिड़ा पंचायत के रामधनकापुरा व खोहरी, जीतकीपुर पंचायत के पालड़ी, तैसगांव की ककड़ा की ढाणी को चयनित किया गया है।