12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बाजार होली के रंग में रंगने लगे हैं। त्यौहार के कारण बाजार भी देर रात तक गुलजार

दुकानदारों ने होली के त्यौहार पर चलने वाली वस्तुएं व सामग्री आगे तक सजा रखी है। मिठाई में गुझियां प्रमुख...

2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Feb 24, 2018

rajasthan patrika hindi news karauli

करौली.
होली के त्यौहार के कुछ दिन ही शेष हैं। राजस्थान के करौली में बाजार होली के रंग में रंगने लगे हैं। त्यौहार के कारण बाजार देर रात गुलजार रहने लगा है। मिठाई की दुकान हो रेडीमेड गारमेंट की दुकानें, होली के हार व रंग-बिरंगे कपड़ो से सज गई हैं। कस्बे के बड़ा बाजार, छोटा बाजार, कांधला रोड़ व सदर बाजार की रौनक देखते ही बनती है। बाजार में भी खरीदारी के लिए भारी भीड़ है। किसी को कोथली के लिए हार आदि खरीदने हैं तो किसी को कपड़े। ग्राहक को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने होली के त्यौहार पर चलने वाली वस्तुएं व सामग्री आगे तक सजा रखी है। मिठाई की दुकानों पर गुझियां, नमकीन व ड्राईफ्रूट की बिक्री बढ़ी है। रंगों की दुकानों पर पिचकारी व गुलाल आदि खूब बिक ही रहे हैं, बल्कि मोहल्लों में बच्चों ने अपनी पिचकारी से टेस्ट करना भी आरंभ कर दिया है।

मदन मोहन जी की होली
शहर के इस बड़े मंदिर में महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्वामी कृष्ण चतुर्वेदी ने इस प्रयास की सराहना की तथा सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद ओडिसी नृत्यांगना पुष्पांजलि जोशी ने विघ्न विनाशक गणेश की स्तुति नृत्य के माध्यम से की। इसके बाद नगर व आसपास के क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने होली की आई बहार, सखी मोरे अंगना.., होली खेलत गिरधारी, मोसे न टूटे निंबुरे की डार.., कान्हा मत मारो पिचकारी.., श्यामा मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए लला.., मन में नाचे मोर पिया घर ऐ रौ छ ..समेत अनेक होलियों का गायन किया गया। देर सायं महिलाओं व पुरूषों ने शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली का गायन किया। जो देर रात्रि तक जारी रहा।

इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों के साथ खूब ठुमके लगाए तथा खूब तालियां बटोरी। इससे पहले महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी अतिथियों व महिलाओं का स्वागत किया । इस मौके पर अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल,लता पांडे, लता बोरा, पुष्पा सती, मीनाक्षी पाठक, संगीता जोशी, गंगा जोशी, अमरनाथ भट्ट, मनोज सनवाल, चंद्रशेखर सिराड़ी, अनिल सनवाल, गोपा नयाल, प्रताप सिंह सत्याल, अरूण पंत, नवीन पंत, शेखर लखचौरा, प्रकाश पांडे, रॉबिन भंडारी, विनीता लखचौरा, आशीर्वाद गोस्वामी, हयात रावत, धन सिंह मेहता, अमरनाथ वर्मा समेत नगर के विभिन्न वार्डो की महिलाएं मौजूद थीं।