7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

कैलादेवी लक्खी मेला में …..रोडवेज में खुशियों की बहार, 9 दिन में आय का आंकड़ा दो करोड़ के पार

In Kailadevi Lakhi Mela.....the spring of happiness in roadways, in 9 days the figure of income crossed two crores श्रद्धालुओं की अधिक आवक से आय में हुई बढोतरी  

Google source verification

हिण्डौनसिटी. कैलादेवी के लक्खी मेला में इस बार रोडवेज के खुशियों के नवरात्रे मन रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी आवक से रोडवेज निगम को यात्री परिवहन से खूब आय हो रही है। नवरात्र पूजा में पूरी होने से अभी चार दिन शेष है,ं लेकिन मेले में 9 दिन में रोडवेज को यात्री भाड़ा से 2 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की आय हुई है। जो बीते वर्ष की तुलना में साढ़े 10 लाख रुपए अधिक है। नवरात्र के अंत में मेले के और परवान चढऩे की उम्मीद मेें रोडवेज को अधिक कमाई की आस है।
शीतलाष्टमी के बाद से पदयात्रियों की आवक शुरू होने से करीब 10 दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ परवान चढऩे लगी। दर्शनार्थियों की दिनों दिन बढ़ती आवक से रोडवेज प्रबंधन ने भी कैलादेवी मेले की विधिवत शुरुआत से दो दिन पहले आगरा सहित 9 स्थानोंं पर मेला बस स्टैण्ड स्थापित कर स्पेशल बसों का संचालन शुरु कर दिया। आस्था धाम कैलादेवी में पदयात्रा कर पहुुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने से पहले दिन से ही रोडवेज की यात्री भाड़ा आय का ग्राफ चढऩा शुरू हो गया। पहले दिन 17 मार्च के रोडवेज न्यूनाधिक इकतरफा यात्रीभार मिलने एक लाख 2 हजार 353 रुपए आय हुई। जो 44 लाख रुपए के आंकडे को पार कर गई। अब तक 9 दिन मेंं रोडवेज के कैलादेवी के दर्शनार्थियों को सफर कराने से 2 करोड़ 12 लाख 55 हजार 492 रुपए की आय हुई है।

किराए में छूट से डग्गेमार हुए दूर
मेला स्पेशल बसों में किराए में 30 प्रतिशत की छूट देने से रोडवेज की आय में इजाफा हुआ है। डीजल के ऊंचे दाम और रोडवेज बसों की पर्याप्तता से डग्गेमार वाहन चालक मेला बस स्टैण्डों से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में अधिकांश दर्शनार्थी रोडवेज की बसों में यात्रा कर रहे हैं। वहीं एक अपे्रल से किराए में छूट और बढऩे की सम्भावना है।

अष्टमी पर फिर परवान चढ़ेगा मेला-
नवरात्र मध्य में हल्कान हुआ मेला दो दिन बाद दुर्गाष्टमी के दिन फिर परवान चढ़ेगा। ऐसे में आस्था धाम में दुर्गाष्टमी, रामनवमी व पूर्णिमा को दर्शनार्थियों की भारी आवक उम्मीद है।इससे रोडवेज को नवरात्र में समापन के बाद तक आय अच्छी आय क आस है। हालांकि रोडवेज की मेला स्पेशल बसों का संचालन 7 अपे्रल तक होगा।

मेला में चल रही 320 बसें-
कैलादेवी के लक्खी मेला में रोडवेज की 320 बसों का संचालन कर श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा मुहैया कराई हुई। इसके तहत आगरा से 98, हिण्डौन बस स्टैण्ड से 20, हिण्डौन रेलवे स्टेशन से 50, गंगापुर रेलवे स्टेशन से 30, बालाजी से 5, धौलपुर से 47, बाडी से 24, और झील की देवी से 20 बसों का संचालन किया जा रहा है।


इनका कहना है

कैलादेवी मेले में श्रद्धालुओं की आवक अधिक आवक से रोडवेज को यात्री भाड़े से अच्छी आय हो रही है। इस बार डग्गेमार वाहनों पर भी अंकुश लगा है। शुरुआती नौ दिन में गत वर्ष की तुलना में साढ़े 10 लाख रुपए अधिक की आय हुई है।
बहादुर सिंह गुर्जर, प्रभारी,
रेलवे स्टेशन मेला बस यूनिट ,हिण्डौनसिटी.