
राजस्थान के इन गांवों में पहाड़ों की रक्षक बनेगी दीवार
हिण्डौनसिटी. उपखंड क्षेत्र के खरेटा व मोठियापुरा गांव के जंगलों में अवैध खनन से खोखले हो रहे पहाड़ों को जल्द ही परकोटे में सरंक्षण मिलेगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा पहाडिय़ों की चारदीवारी कराई जाएगी। यह बात भरतपुर संभाग के मुख्य वन संरक्षक आरपी गुप्ता ने पत्रिका से खास बातचीत में कही।
मुख्य वन संरक्षक गुप्ता शुक्रवार दोपहर जिले के वन अधिकारी व वन रक्षकों के साथ खरेटा व मोठियापुरा में खनन प्रभावी क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में करीब 8 से 10 किलोमीटर वन क्षेत्र में पहाडिय़ों से अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। इससे पहाड़ खोखले हो रहे हैं।
गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खरेटा व मोठियापुरा वन क्षेत्र की पहाडिय़ों के चारों ओर चारदीवारी तैयार कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाए जाएंगे। इसके अलावा रेंज कार्यालय को गश्त के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Published on:
27 Apr 2019 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
