9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर में प्रदेश के 740 पहलवाल कुश्ती के अखाड़े में ठोकेंगे ताल

In this city of Rajasthan, 740 wrestlers of the state will beat in the wrestling arena रा ज् य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज , 37 टीमों के 740 पहलवान आजमाएंगे दांव-पेंच

less than 1 minute read
Google source verification
 राजस्थान के इस शहर में प्रदेश के 740 पहलवाल कुश्ती के अखाड़े में ठोकेंगे ताल, राजस्थान के इस शहर में प्रदेश के 740 पहलवाल कुश्ती के अखाड़े में ठोकेंगे ताल

राजस्थान के इस शहर में प्रदेश के 740 पहलवाल कुश्ती के अखाड़े में ठोकेंगे ताल,राजस्थान के इस शहर में प्रदेश के 740 पहलवाल कुश्ती के अखाड़े में ठोकेंगे ताल

हिण्डौनसिटी. उपखंड मुख्यालय पर चौपड़ सर्किल स्थित राजकीय उ च् च माध्यमिक विद्यालय में रा ज् य स्तरीय (माध्यमिक व उच्च माध्यमिक छात्र वर्ग) कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से होगा। जिसमें प्रदेशभर की 37 टीमों के 740 पहलवान दांव-पेंच दिखाएंगे।

संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा ने बताया कि 8 से 13 नवम्बर तक आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर से 30 निर्णायक, चयन समिति सदस्य और संयोजक नियुक्त किए गए हैं। वही जिला स्तर से 12 प्राचार्य और 35 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है।


मुख्य नियंत्रक अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि आवास व्यवस्था, उद्घाटन समिति, खेल संचालन समिति, आवास समिति, प्रमाण पत्र निर्माण समिति, पंजीयन समिति आदि समितियां गठित की हैं। फील्ड मार्शल मुरारीलाल शाक्यवार ने बताया कि प्रतियोगिता में 33 जिलों की 33 टीमों के अलावा संस्कृत शिक्षा निदेशालय, सत्र पर्यंत नाथद्वारा, सार्दुल स्पोट्र्स स्कूल बीकानेर, जयपुर द्वितीय समेत चार टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक प्रथम एवं दोपहर दो से रात ११ बजे तक द्वितीय सत्र चलेगा।

सभापति करेंगे उद्धाटन-
प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर परिषद के सभापति बृजेश कुमार करेंगे। एसडीएम अनूपसिंह अध्यक्षता करेंगे। समारोह में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक रामकेश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी भरत लाल मीणा, शारीरिक शिक्षा के उप जिला शिक्षा अधिकारी पूरणमल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद मीणा,प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षा प्रभारी कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहेंगे।