
भू अभिलेख निरीक्षकों ने किया राजस्व विभाग के परिपत्र का विरोध
हिण्डौनसिटी. राजस्थान कानूनगो संघ की हिण्डौन उपशाखा के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीम अनूप सिंह को कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की।
कानूनगो मनीष आर्य, गिरदावर रामनिवास ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा आठ जून को जारी परिपत्र का कानूनगो संघ विरोध करता है। किसी भी परिस्थिति में पटवारी द्वारा संपादित कार्य को भू अभिलेख निरीक्षक नहीं करेंगे। अगर परिपत्र को वापस नहीं लिया तो कानूनगो संघ भी आंदोलन करेगा।
एसडीएम अनूप सिंह ने संभाला कार्यभार, स्वागत की मची होड़
हिण्डौनसिटी. झुंझुनू के नवलगढ से स्थानांतरित होकर आए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनूप सिंह ने बुधवार को हिण्डौन उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण के बाद उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ कार्यालय में उमड़ पड़ी। विभिन्न सामाजिक व सेवाकार्यों से जुड़े संगठनों के लोगों ने साफा-माला पहनाकर एसडीएम का स्वागत किया।
नव पदस्थापित एसडीएम ने कहा कि उपखंड क्षेत्र में जन समस्याओंं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारियों से परस्पर समन्वय स्थापित कर शहर से लेकर गांव-ढाणियों में विकास का मार्ग प्रशस्त करने के प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एसडीएम अनूप सिंह साल 2010 में हिण्डौन में नायब तहसीलदार व वर्ष 2012 से 2013 तक तहसीलदार के पद पर रह चुके हैं। वे 'रूल ऑफ लॉÓ के लिए जाने जाते हैं।
Published on:
17 Jun 2021 12:34 am
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
