1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम की उड़ी गुलाल

करौली. होली व धुलण्डी का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार को सुबह से ही लोग रंग और गुलाल में सराबोर नजर आए।

less than 1 minute read
Google source verification

करौली. होली व धुलण्डी का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार को सुबह से ही लोग रंग और गुलाल में सराबोर नजर आए। दिनभर होली का हुड़दंग चलता रहा। इससे एक दिन पहले पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया।

धुलण्डी के दिन सुबह से ही बच्चे, युवा, बुजुर्ग घरों से बाहर निकल आए। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दीं।वहीं चंग और ढोलक की थाप के अलावा डीजे की धुन पर युवा जमकर नाचे।लोगों ने परिचितों एवं रिश्तेदारों के घर पहुंच गुलाल लगाई। हर कोई प्रेम के रंग में रंगा दिखा।दोपहर तक होली का हुड़दंग चलता रहा।वहीं घरों में पकवान बनाए गए।इससे एक दिन पहले होलिका दहन करने के लिए डांडे का महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ पूजन किया।गोबर से बनी बिलूरी, चंदा-सूरज आदि होलिका के पास डाले। शाम को दहन के दौरान लोगों ने गेहूं की बालियां सेंकी। इसी तरह जन-जन के आराध्यदेव मदनमोहन मंदिर में शयन आरती भक्त मण्डल की ओर से होली गायन किया गया। बाद में पण्डित शिवजीप्रसाद शास्त्री व नवलकिशोर शास्त्री द्वारा सामूहिक रूप से 108 सहस्त्रनाम पाठ कराया गया।मण्डल के लक्ष्मीचंद शर्मा ने बताया कि जयसिंह, मोहन, अनिल, मन्ना जैमिनी, नवीन राठौर आदि ने होली खेलै नंद को लाल, आज बिरज में होरी रे रसिया, सपने में रंग डार गयौ, चूनर रंग में बोर दई आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी।

एडीएम ने भी लगाए ठुमके

पुलिस की ओर से होली मिलन समारोह पुलिस लाइन में हुआ। जिसमें पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाई तथा नृत्य किया। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के पुलिसकर्मियों ने गुलाल लगाया। इस दौरान एडीएम नरेन्द्र कुमार जैन ने नृत्य किया।


Story Loader